
Also Read
Coronavirus Cases in India Update: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी नहीं आयी है, यह दावा है भारतीय एक्सपर्ट्स का जिन्होंने कहा है कि देश में अभी कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत नहीं हुई है। वहीं अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर शुरु हो गयी है। हालांकि, कोरोना वायरस से प्रभावित टॉप 10 देशों में भारत बना हुआ है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के मामले 97.96 लाख हो गए हैं। (Coronavirus Cases in India Update)
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक,
महाराष्ट्र कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य (Coronavirus Cases in Maharashtra) बना हुआ है। यहां अब तक 18,64,348 मामले सामने आ चुके हैं। देश में 72 फीसदी मामले दस राज्यों से सामने आ रहे हैं जिनमें महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक (Coronavirus in Karnataka) शामिल है।
बता दें कि देश में फिलहाल 8 कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccines in India) उम्मीदवार क्लिनिकल परीक्षण के विभिन्न चरणों में हैं, जो निकट भविष्य में उपयोग के लिए तैयार हो सकते हैं, जिसमें तीन स्वदेशी टीके शामिल हैं।
Sputnik: कोविड वैक्सीन के बाद 2 महीने तक अल्कोहल से परहेज महत्वपूर्ण, रूसी एक्सपर्ट्स ने दी सलाह
Pfizer Vaccine Update: अमेरिकी पैनल ने फाइजर वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को दी हरी झंडी