
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोना वायरस मामलों में एक बार फिर बड़ी गिरावट का रिकॉर्ड बना है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 16,311 नए मामले दर्ज हुए हैं। पिछले 6 महीनों में यह दैनिक मामलों की सबसे कम संख्या है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 10,4,66,595 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को ये जानकारी दी। इससे पहले सबसे कम 16,375 दैनिक मामले 5 जनवरी को दर्ज किए गए थे। सोमवार को सार्वजनिक किए गए आंकड़ों के अनुसार,
वहीं, भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने की रणनीति के तहत पूर्वाभ्यास यानि ड्राई रन शुरू कर दिया गया है। सरकार द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, देश में बहुप्रतीक्षित सामूहिक टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू होने वाला है। इस टीकाकरण के लिए 2 वैक्सीन्स को मंजूरी दी जा चुकी है। गौरतलब है कि, केंद्र सरकार ने इस अभियान के पहले चरण में लगभग 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने की योजना बनाई है।
वहीं भारत में ब्रिटेन से आनेवाले 90 लोगों में नये कोरोना वायरस स्ट्रेन के लक्षण पाए गए हैं।
(स्रोत--आईएएनएस,एसडीजे-एसकेपी)