Covid-19 Cases in India: पिछले 5 महीनों में मंगलवार को दर्ज़ हुए सबसे कम मामले, देश में कोविड-19 के कुल केसेस की संख्या हुई 97.35 लाख

राहत की बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना वायरस के नये मामलों की संख्या लगातार कम बनी हुई है। जिसके, चलते देश में कोविड-19 सक्रिय मामलों का आंकड़ा भी कम हो रहा है। (Coronavirus Cases in India update)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : December 9, 2020 3:34 PM IST

Coronavirus Cases in India Today: कोरोना वायरस महामारी ने भारत में अब तक 97 लाख लोगों को संक्रमित किया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना वायरस के नये मामलों की संख्या लगातार कम बनी हुई है। जिसके, चलते देश में कोविड-19 सक्रिय मामलों का आंकड़ा भी कम हो रहा है। (Active cases on Coronavirus in India update)

ताज़ा आंकड़ों के आधार पर बात करें तो, देश में पिछले 24 घंटों में 32,080 कोरोना वायरस के नये मामले और 402 मौतें दर्ज हुईं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को भारत में मामलों की कुल संख्या 97,35,850 और मरने वालों की संख्या 1,41,360 हो गई है।

मंगलवार को दर्ज़ हुए सबसे कम मामले

मंगलवार को देश में पिछले कुछ महीनों में सबसे कम 26,567 मामले दर्ज किए गए थे। देश में अब तक 92,15,581 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं। देश में अब रिकवरी दर 94.66 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। मंगलवार को 10,22,712 परीक्षण होने के बाद कुल परीक्षणों का आंकड़ा 14,98,36,767 हो गया है। (Coronavirus Cases in India Today)

महाराष्ट्र 18,59,367 मामलों के साथ लगातार देश का सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। रोजाना दर्ज हो रहे कुल मामलों में से दैनिक नए मामलों के 72 प्रतिशत से अधिक मामले केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और गुजरात जैसे 10 राज्यों या केन्द्रशासित प्रदेश के हैं।

इन 30 करोड़ लोगों को जल्द मिलेगा कोरोना का टीका

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि अप्रूवल मिलने के बाद कोविड-19 टीके का बड़े पैमाने पर टीकाकरण करने के लिए 30 करोड़ भारतीय आबादी को चिह्न्ति किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीन प्रशासन को लेकर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने 30 करोड़ भारतीयों को पहले वैक्सीन दिए जाने की सिफारिश की है।

इन 30 करोड़ लोगों में 1 करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स, 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स और एक एक्सपर्ट ग्रुप द्वारा निर्धारित किए गए प्राथमिकता समूहों में आने वाली 27 करोड़ सामान्य आबादी शामिल हैं।