भारत में कोरोना वायरस के मामले हुए 85 लाख, एक दिन में 45 हजार नये केस आए सामने

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकंड़ों के अनुसार, इन मामलों में से 78 लाख लोगों को कोविड-9 इंफेक्शन से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। देश में कोरोना से रिकवरी रेट 92.41 फीसदी बतायी जा रही है। शनिवार को देश में संक्रमण से 459 और लोगों की मौत हो गयी। इन नये आंकड़ों के मिलाकर भारत में कोविड-19 संक्रमण से मरनेवालों की संख्या अब तक 1,26,121 हो गयी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 8, 2020 1:59 PM IST

Coronavirus Cases in India Update: भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 85 लाख से ऊपर हो गए हैं। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को भारत में कोविड-19 के 45,674 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल केसेस बढ़कर अब 85,07,754 हो गए हैं।  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकंड़ों के अनुसार, इन मामलों में से 78 लाख लोगों को कोविड-9 इंफेक्शन से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। देश में कोरोना से रिकवरी रेट 92.41 फीसदी (Corona Recovery Rate in India) बतायी जा रही है। शनिवार को देश में संक्रमण से 459 और लोगों की मौत (covid-19 death in India) हो गयी। इन नये आंकड़ों के मिलाकर भारत में कोविड-19 संक्रमण से मरनेवालों की संख्या अब तक 1,26,121 हो गयी है। (Coronavirus Cases in India)

92 प्रतिशत से ऊपर पहुंची रिकवरी रेट

मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने देश में कोरोना वायरस की स्थिति कुछ इस प्रकार है,

  • अब तक 78, 68, 968 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.49 प्रतिशत हो गई है।
  • देश में कोविड-19 से मृत्यु दर कम होकर 1.48 प्रतिशत रह गई है।
  • वहीं, कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या लगातार नौवें दिन छह लाख से नीचे बनी हुई है।
  • आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 5,12, 665  लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.11 प्रतिशत है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मौत के 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

महाराष्ट्र में स्थिति में हो रहा है सुधार

देश में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमण से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे गिरावट आती दिख रही है। मिली जानकारी के अनुसार,  राज्य में पिछले 16 दिन में संक्रमण के एक लाख मामले सामने आए हैं। इससे पहले एक लाख मामले, औसतन दस दिन से भी कम समय में सामने आ रहे  थे। फिलहाल  राज्य में कोविड-19 इंफेक्शन के कुल केसेस की संख्य 17 लाख  बतायी जा रही है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source