भारत में कोविड-19 संक्रमण के 38 हजार नये मामले, देश में कोरोना वायरस के कुल केसेस की संख्या 94.3 लाख के पार

भारत में लगातार 23वें दिन भी कोविड-19 इंफेक्शन के नये मामले 50 हजार से कम संख्या में दर्ज किए गए। जबकि, 15 दिनों की अवधि में ऐसा चौथी बार हुआ है जब, 40 हजार से कम केसेस रिपोर्ट किए गए ।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 30, 2020 12:46 PM IST

Coronavirus Cases in India Update: भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 94 लाख के ऊपर पहुंच गई है। अच्छी ख़बर यह है कि, लगातार 23वें दिन भी कोविड-19 इंफेक्शन के नये मामले 50 हजार से कम संख्या में दर्ज किए गए। जबकि, 15 दिनों की अवधि में ऐसा चौथी बार हुआ है जब, 40 हजार से कम केसेस रिपोर्ट किए गए । (Coronavirus Cases in India Update in hindi)

देश में कोरोना वायरस के कुल केसेस की संख्या 94.3 लाख के पार

सोमवार को ज़ारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38,772 नए मामले सामने आए और 443 लोगों की मृत्यु कोविड-19 की वजह से हुई। इन आंकड़ों को जोड़कर देश में इस वैश्विक  बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 94,31,692 हो गई है, जबकि अब तक 1,37,139 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानाकरी सोमवार को दी। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार,

  • फिलहाल देश में कोविड-19 के 4,46,952 सक्रिय मामले हैं।
  • जबकि 8,84,76,00 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
  • मंत्रालय ने कहा कि रिकवरी दर 93.81 प्रतिशत है, और मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

दुनिया में कोविड-19 मौतों के लिहाज से 5वें स्थान पर भारत

साथ ही जानकारी दी गयी कि , "भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर वैश्विक जनसंख्या के लिहाज से ( वर्तमान में 99) संक्रमण से मौत सबसे कम है। कम मृत्यु दर सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों से दैनिक मृत्यु संख्या 500 से कम हो गई है।" (Coronavirus Cases in India Update)

कोरोना वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य  महाराष्ट्र 1,820,059 मामलों के साथ अभी भी पहले स्थान पर है, यहां 92,062 सक्रिय मामले हैं और कोरोना से 47,071 मौतें हुई हैं।

मंत्रालय के अनुसार, दैनिक नए मामलों में 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों यानी महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ का योगदान है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर 62,670,153 हो गई है जबकि दुनिया में 1,458,360 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

तालाब और नदी के पानी में लम्बे समय तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस, एक्सपर्ट्स ने किया दावा

वुहान (चीन) के अधिकारियों को फ्रोजन फूड पर मिला कोविड-19, 'फ्रोजन फूड पैकेजिंग' के संपर्क में आएंगे तो हो जाएंगे कोरोना के शिकार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source