कोरोना संक्रमण से भारत में पिछले 24 घंटों में 490 की मृत्यु, दिल्ली में केवल एक दिन में 7 हजार से ज़्यादा मामले दर्ज़

नये मामलों को जोड़कर अब  भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 85,53,657 हो गयी है। जबकि, इस वैश्विक महामारी की चपेट में आने से अब तक 1,26,611 लोगों की मृत्यु हो गयी है। भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार 9 नवंबर को यह आंकड़ें जारी किए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 9, 2020 1:04 PM IST

Coronavirus Cases in India Update: कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक  बार फिर तेज़ी आती सी दिख रही है। सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 45,903 नये केसे सामने आए हैं, जबकि कोविड-19 संक्रमण के चलते कुल 490 मौत हो गयी है। बता दें कि इन नये मामलों को जोड़कर अब  भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 85,53,657 हो गयी है। जबकि, इस वैश्विक महामारी की चपेट में आने से अब तक 1,26,611 लोगों की मृत्यु हो गयी है। भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार 9 नवंबर को यह आंकड़ें जारी किए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में कोरोना रिकवरी की दर 92.56 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.48 फीसदी है। वहीं,  इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने रविवार 8 नवंबर को 8,35,401 सैम्पल्स की जांच की। मिली जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 11,85,72,192 नमूनों की जांच हो चुकी है।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति इस प्रकार है:

  • फिलहाल देश में कोविड-19 संक्रमण के 5,09,673 सक्रिय मामले हैं।
  • अब तक 79,17,373 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
  • कुल 1,719,858 मामलों और 45,240 मौतों के साथ महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है।
  • इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

दिल्ली में बढ़े कोरोना संक्रमण के मरीज़:

रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा देखा गया। यहां रिकॉर्ड 7,745 मामले सामने आए। जबकि, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में 15.26 प्रतिशत की हाई पॉजिटिविटी रेट दर्ज हुई। लेकिन, पिछले  24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण से 77  लोगों की मृत्यु हो गयी।

गौरतब है कि, यह नई दिल्ली में महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में दर्ज सबसे अधिक आंकड़ा रहा। इसके साथ, ही दिल्ली में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4,38,529 तक पहुंच गयी है, और अब तक राज्य में कोविड-19 मृतकों की कुल संख्या6,989  बतायी जा रही है।

वैश्विक स्तर पर  5 करोड़ के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 5 करोड़ के पार पहुंच गयी है, जबकि 1,255,250 लोग इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आने से दम तोड़ चुके हैं। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि सोमवार सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 50,316,476 रही और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,255,250 हो गई।

वहीं, सीएसएसई (CSSI) के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक मामले के लिहाज से अभी भी अमेरिका पहले स्थान पर है। जहां,  कोरोना के 9,961,324 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि,  237,566 लोगों की मृत्यु कोरोना वायरस की वजह से हो गयी है।  कोरोना से सबसे प्रभावित देशों में की सूचि में भारत दूसरे स्थान पर है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source