दिल्ली में एक दिन में सामने आए कोविड-19 के 6 हजार से अधिक मामले, भारत में कोरोना वायरस के 50 हजार नए केस
दिल्ली में एक दिन में सामने आए कोविड-19 के 6 हजार से अधिक मामले, भारत में कोरोना वायरस के 50 हजार नए केस
भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी डेटा के अनुसार, भारत में कोरोना से रिकवरी रेट 92.09 प्रतिशत हो गयी है, जबकि, मृत्यु दर 1.49 फीसदी है। (Coronavirus Cases in India Update)
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 5, 2020 11:27 AM IST
80% कारोना वायरस के मरीजों में विटामिन डी की कमी है: रिसर्च
Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोनावायरस के मामलों से जुड़े आंकड़े आज सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए। इन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 50,210 नए केसेस सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 83,64,086 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जिसके मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड-19 से 704 लोगों की मृत्यु हो गयी । कोविड-19 की वजह से देश में मरने वालों की कुल संख्या 1,24,315 हो गयी है। भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी डेटा के अनुसार, भारत में कोरोना से रिकवरी रेट 92.09 प्रतिशत हो गयी है, जबकि, मृत्यु दर 1.49 फीसदी है। (Coronavirus Cases in India Update)
दिल्ली में एक दिन में सामने आए 6 हजार से अधिक मामलें
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर, दैनिक स्तर पर केसेस में उछाल देखा गया है। यहां, एक दिन में कोविड-19 के 6,000 से ज्यादा मामले सामने आए। यहां बुधवार को दिल्ली में 6,842 मामलों का पता चला, जिसके बाद कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4,09,938 हो गयी है।
महाराष्ट्र अभी भी सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक कोरोनावायरस के 16,98,198 मामले सामने आ चुके हैं और 44,548 मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद स्थान है आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का।
देश में कुल मामलों में से 5,27,962 फिलहाल एक्टिव हैं और 77,11,809 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, भारत में एक दिन में 12,09,425 सैंपल की जांच की गई, जिसके बाद कुल जांच की संख्या 11,42,08,384 हो गई है।
वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले हुए 4.8 करोड़ से अधिक
वहीॆ, वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की बात करें तो, कुल संख्या 4.8 करोड़ से अधिक हो गयी है, जबकि संक्रमण से हुई मौतें 1,223,450 से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को दी। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि गुरुवार की सुबह तक कुल मामले और मृत्यु का आंकड़ा क्रमश: 47,997,816 और 1,223,456 हो गया था। सीएसएसई के अनुसार,
अमेरिका दुनिया में सर्वाधिक कोविड प्रभावित देश है। यहां 9,477,709 मामले और 233,651 मौते दर्ज की गई हैं।
संक्रमण के मामलों के लिहाज से भारत 8,313,876 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 123,611 है।
कोविड-19 से हुई मौतों के मामले में वर्तमान में ब्राजील 161,106 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.