Coronavirus cases in India update:भारत में कोरोना वायरस के 167 मामलों की पुष्टि, पंजाब में कोरोना इंफेक्शन से एक व्यक्ति की मृत्यु

कोविड-19 इंफेक्शन से भारत में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। तो वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आधिकारिक तौर पर घोषण की गयी कि, भारत में कोरोना वायरस के कुल पॉजटिव मामले 167 हैं। इनमें, 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 19, 2020 7:44 PM IST

Coronavirus cases in India update: पंजाब में गुरुवार को एक और व्यक्ति के कोविड-19(covid-19) के कारण मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ इस बीमारी से भारत में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। तो वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आधिकारिक तौर पर घोषण की गयी कि, भारत में कोरोना वायरस के कुल पॉजटिव मामले 167 हैं। इनमें, 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। (Coronavirus cases in India update)

पंजाब में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मृत्यु:

गौरतलब है कि पंजाब में इस व्यक्ति की मृत्यु के बाद, कोरोना वायरस से मृत्यु का आंकडा 4 हो गया। पंजाब के अलावा, कोरोना वायरस के चलते दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। मंत्रालय की तरफ से कोरोना वायरस से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखने के अलावा घर में रहने की सलाह दी गयी है। खासतौर पर 10 साल से कम उम्र के बच्चों और 65 साल अधिक उम्र के बुज़ुर्गों को घर से बाहर ना निकलने की अपील की गयी है।

Coronavirus Update: प्लास्टिक और धातुओं पर 3 दिनों तक ज़िंदा रह सकता है कोविड-19 का नया वायरस-रिसर्च

लखनऊ में कोरोनावायरस के 2 और नए मामले

उत्तरप्रदेश की राजधानी में गुरुवार को कोरोनावायरस के दो नए मामले सामने आए हैं, जिससे लखनऊ में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर पांच और पूरे प्रदेश में इसकी संख्या बढ़कर 18 हो गई है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने कहा, "लखनऊ में कोरोनावायरस से दो और लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिससे यहां इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।" (coronavirus news)

संक्रमित हुए नए रोगियों में से एक लखनऊ से है और हाल ही में लंदन की यात्रा की थी। दूसरा, लखीमपुर जिले का है और वह हाल ही में तुर्की से लौटा था। (Uttar Pradesh Corona Case)

Coronavirus and Children: क्या आपका बच्चा कोविड-19 से जुड़ी ख़बरों को लेकर है डरा हुआ? ऐसे करें बच्चों से कोरोना वायरस के बारे में बात

(inputs:ANI, IANS)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source