Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Coronavirus Cases In India update: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों से जुड़े ताज़ा आंकडों के आधार पर स्थिति बेहतर होती दिखायी दे रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह सार्वजनिक किए गए आंकड़ों में बताया गया कि, बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 11,271 नये मामलों की पुष्टि की गयी। मंत्रालय के अनुसार, ये आंकड़े पिछले 522 दिनों में दर्ज़ किए गए सबसे कम आंकड़े हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल देश में कोरोना संक्रमण के कुल 1,35,918 एक्टिव केसेस हैं , जो देश के कुल पॉजिटिव कोविड केसेस का लगभग 0.39 प्रतिशत है। यह आंकड़ा मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
#भारत में बीते 24 घंटे में #कोरोनावायरस के 11,271 नए मामले सामने आए, जो 522 दिनों में सबसे कम है। ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (@MoHFW_INDIA) ने रविवार सुबह साझा किए। pic.twitter.com/IPev0ZVKQw
— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 14, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से कुल 285 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की गयी। इन नयी मौतों के बाद अब भारत में कोविड से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,63,530 हो गया है। वहीं,
(आईएएनएस)