Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोना के 24 हजार नए मामले, 312 मौतें,रिकवरी रेट पहुंची 95.75 प्रतिशत तक

देश में कोविड-19 से 312 मरीजों की मौत हुई जिसके बाद मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,46,756 तक पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। (Coronavirus Cases in India update)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 24, 2020 12:26 PM IST

Coronavirus Cases in India: कोरोना वायरस महामारी की वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) आने की ख़बरों के बीच नये कोरोना वायरस ने दुनिया भर की सरकारों को सकते में डाल दिया है। भारत में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन (New Strain of Coronavirus) से बचने के लिए केंद्रीय और स्थानीय सरकारों द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच कोरोना वायरस की पहली लहर नियंत्रण में आती दिख रही है। (Coronavirus Cases in India update) गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 24,712 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 1,01,23,778 हो गई। इसी दौरान देश में कोविड-19 से 312 मरीजों की मौत हुई जिसके बाद मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,46,756 तक पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी।

  • देश में पिछले 24 घंटों में 29,791 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए।
  • देश में फिलहाल 2,83,849 मरीज सक्रिय रूप से संक्रमित हैं। रिकवरी रेट 95.75 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
  • अभी तक 96,93,173 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।
  • अभी तक देश में 16,53,08,366 नमूनों की जांच हो चुकी है। बुधवार को देश में 10,39,645 नमूनों की जांच की गई।

महाराष्ट्र में मनोरंजन क्षेत्र खुला, ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि कर्फ्यू का विस्तार

महाराष्ट्र (Maharashtra) अभी तक कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। देश में 70 फीसदी मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आ रहे हैं जिनमें केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल है।

महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में 27 नगरपालिकाओं में रात्रि कर्फ्यू के बाद अब सभी जिला कलेक्टरों को समान प्रतिबंधों को लागू करने के निर्देश दिए हैं। अगर कहीं पर कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए इसकी जरूरत पड़ी तो यह प्रतिबंध लागू किए जा सकेंगे।

मौतों के मामले में 75 फीसदी मौतें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक , मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और हरियाणा से सामने आ रही हैं।

(स्रोत-आईएएनएस एसकेपी)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source