
Also Read
Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, भारत में कोविड की स्थिति को लेकर दुनियाभर में भी लोग चिंतित है। अन्य देशों के लिए कोविड वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध कराकर जिस तरह पहली लहर के दौरान भारत ने उनकी मदद की थी, उसके बाद स्वयं भारत को इतनी बड़ी परेशानी में देख ना केवल दुनियाभर की मशहूर हस्तियों ने चिंता जाहिर की है। वहीं, कई राष्ट्र प्रमुखों ने भारत की मदद के लिए हाथ भी आगे बढ़ाया है। इस बीच एक राहतभरी ख़बर यह आयी है कि देश के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के दैनिक स्तर पर दर्ज़ हो रहे मामलों में गिरावट आयी है। देश के कुल 7 राज्यों में कोरोना के नये मामलों की संख्या में कमी देखी गयी है। (Coronavirus Cases in India today update in Hindi)
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सर्वाधिक प्रभावित राज्यों महाराष्ट्र और दिल्ली के अलावा छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में भी कोरोना संक्रमण के दैनिक स्तर पर दर्ज़ किए जा रहे मामलों में कमी और स्थिरता देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि 21 अप्रैल 2021 को की गयी नये केसेस की पुष्टि की तुलना में सिर्फ 57 प्रतिशत मरीज ठीक हुए थे। लेकिन, 3 मई को कोविड मरीज़ों की रिकवरी रेट अब 82 प्रतिशत तक पहुंच गयी है। हालांकि, यह नहीं कहा जा सकता है कि कोविड की लहर थमने सकती है। इसलिए, सावधान रहने और एहतियात बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार-
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि, ये आंकड़ें प्रारंभिक संकेत हैं और अगर राज्य सरकारों की तरफ से संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए इसी तरह प्रयास किए जाते रहे तो आने वाले समय में नतीज़े और भी बेहतर नज़र आ सकते हैं। साथ ही लोगों को भी अपने स्तर पर खुद को सुरक्षित रखने के प्रयास करने होंगे। इसीलिए, मास्क पहनने, हाइजिन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने जैसे प्रयास ज़रूर करें।