Coronavirus Cases in India: भारत में कोविड के मामलों का आंकड़ा 6 महीनों में सबसे अधिक, एक दिन में 81,466 संक्रमितों की पुष्टि

देश में पिछले 24 घंटों में  81,466 नये कोविड केसेस दर्ज़ किए गए। यह अक्टूबर 2020 के बाद सामने आए केसेस का अब तक का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है। (Coronavirus Cases in India update)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 2, 2021 2:22 PM IST

Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का असर व्यापक स्तर पर दिखायी दे रहा है। देश में कोविड के नये मामलों की संख्या तेज़ गति से बढ़ रही है।  देश में पिछले 24 घंटों में  81,466 नये कोविड केसेस दर्ज़ किए गए। यह अक्टूबर 2020 के बाद सामने आए केसेस का अब तक का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के अनुसार, शुक्रवार को भारत में कोविड के कुल मामलों की संख्या 1,23,03,131 हो गयी है। (Coronavirus Cases in India in Hindi)

गौरतलब है कि देश में पिछले  3 सप्ताह से लगातार कोविड संक्रमितों की संख्या में  बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। विशेषकर,  महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश में दैनिक स्तर पर बहुत अधिक संख्या में नये मामले सामने आ रहे हैं। (Covid Cases in India)

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले

  • सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में एक्टिव केसेस की संख्या सक्रिय मामले (Active Cases)  अब बढ़कर 6,14,696 हो गए हैं, जो कि कुल मामलों का 5 प्रतिशत हैं।
  • वहीं रिकवरी दर घटकर 93.89 प्रतिशत हो गई है। अब इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,15,25,039 हो गयी।
  • वहीं 24 घंटों में 469 मौतें होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,63,396 हो गई है। मृत्यु दर 1.33 फीसदी हो गई है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा कि 1 अप्रैल तक कुल 24,59,12,587 नमूनों की जांच की जा चुकी है। वहीं गुरुवार को 11,13,966 नमूने जांचे गए।

महामारी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के आदेश

गौरतलब है कि, देश 6 महीने पहले संक्रमण की पहली लहर झेल चुका है। साल 2020 में 16 सितंबर को दैनिक स्तर पर सबस अधिक 93,617 मामले दर्ज़ हुए थे। जबकि, 15 सितंबर को सबसे ज्यादा  1,169 मृत्यु के आंकड़े सामने आए थे।  वहीं, दोबारा  पहले जैसे हालात बनते देख केंद्र ने कोविड अधिक से अधिक प्रभावित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश दिया है कि वे  संक्रमण को रोकने के लिए  कड़े कदम उठाएं।। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन ड्राइव चलायाी जा रही है। 16 जनवरी से शुरू हुए इस टीकाकरण अभियान के दौरान अब तक देश में 6.87 करोड़ लोगों को कोविड की वैक्सीन लगायी जा चुकी है। (Coronavirus Vaccination in India)

(स्रोत--आईएएनएस, एसडीजे/वीएवी)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source