भारत रूस को पीछे छोड़कर बना तीसरा सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देश, 1 दिन में 24 हजार से अधिक नए मामले दर्ज, 7 लाख के करीब केस

Coronavirus cases in India: भारत में सोमवार को 24,248 से अधिक नए मामले और 425 मौतें दर्ज हुईं। इसके बाद देश में कुल मामले 6,97,413 हो गए हैं। इसके साथ ही अब भारत रूस को पीछे कर दुनिया में तीसरा सबसे अधिक कोरोनोवायरस प्रभावित देश बन गया है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 6, 2020 7:57 PM IST

coronavirus cases in India: भारत में सोमवार को 24,248 से अधिक नए मामले और 425 मौतें दर्ज हुईं। इसके बाद देश में कुल मौतों की संख्या 19,693 और मामले 6,97,413 हो गए हैं। साथ ही अब भारत (coronavirus cases in India) रूस को पीछे कर दुनिया में तीसरा सबसे अधिक कोरोनोवायरस प्रभावित देश बन गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 4,24,432 लोग इस घातक बीमारी से उबरकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2,53,287 है।

महाराष्ट्र में दर्ज हुए 1 दिन में 6,555 नए मामले

देश (coronavirus cases in India in hindi) में 786 सरकारी और 314 निजी लैब हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों के दौरान 1,80,596 नमूनों का परीक्षण किया गया है। महाराष्ट्र में केवल एक दिन में 6,555 से अधिक नए मामले आने के साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या 2,06,619 हो चुकी है। इन्हीं 24 घंटों के दौरान 151 की मौत से मरने वालों का आंकड़ा 8,822 हो गया है। वहीं तमिलनाडु देश में दूसरा सबसे प्रभावित राज्य है। जहां अब तक 1,510 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,11,151 लोग संक्रमित हुए हैं।

दिल्ली में कोरोना के 1 लाख मरीज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 2,244 नए मामलों के साथ 1 लाख का आंकड़ा छूने जा रही है। यहां कुल मामलों की संख्या 99,444 है। दिल्ली में 25,038 सक्रिय मामले हैं। यहां अब तक 3,067 लोगों की मौत हुई है और 71,339 लोग ठीक हुए हैं। 10 हजार से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात में 36,037 मामले आए और 1,943 मौतें हुईं। इसके बाद उत्तर प्रदेश (27,077), राजस्थान (20,164), मध्य प्रदेश (14,930), पश्चिम बंगाल (22,126), हरियाणा (17,005), कर्नाटक (23,474), आंध्र प्रदेश (18,697), तेलंगाना (23,902) और बिहार (11,876) हैं।

दुनिया भर में कोविड-19 के मामले हुए 1 करोड़ के पार

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 11.4 मिलियन यानी कि 1.14 करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं 5,33,000 लोग इस बीमारी से मर चुके हैं। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में अमेरिका में सबसे अधिक मामले 28,80,130 आए हैं और 1,29,906 मौतें हुई हैं। ब्राजील में 16,03,055 लोग संक्रमित हुए और 64,867 मौतें हुईं। इसके बाद तीसरे स्थान पर अब भारत है।

कोरोना वैक्सीन पर वैज्ञानिक कर रहे हैं बार-बार दावा, लेकिन कब तक आएगी वैक्सीन?

मरीजों में रिपोर्ट किए गए कोरोनोवायरस के अब तक ये 16 लक्षण, क्या आप जानते हैं?

Covid-19 Vaccine: कोरोना वैक्सीन की रेस में आरएनए-बेस्ड वैक्सीन्स हैं सबसे आगे, पर कितने सुरक्षित हैं ये टीेके