सितंबर के बाद कोविड के सबसे ज्यादा केस आए सामने, 24 घंटों में रिकॉर्ड किए गए कोरोना के 93,249 नए मामले

भारत में पिछले 3 सप्ताह से लगातार कोविड केसेस में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे पहले,  16 सितंबर, 2020 को देश में 97,894 कोविड संक्रमित पाए गए थे। (Coronavirus Cases in India)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 4, 2021 3:27 PM IST

Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोना वायरस के मामलों का एक नया रिकॉर्ड बना है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 93,249 नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा सितंबर 2020 महीने के बाद से दैनिक स्तर पर अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इन नये मामलों को जोड़कर रविवार को देश में कोविड केसेस की कुल संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गयी। बता दें कि भारत में पिछले 3 सप्ताह से लगातार कोविड केसेस में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे पहले,  16 सितंबर, 2020 को देश में 97,894 कोविड संक्रमित पाए गए थे। (Coronavirus Cases in India in Hindi) स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार,

  • देश में इस समय एक्टिव केसेस की कुल संख्या 6,91,597 हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,16,29,289 मरीजों को रिकवर होते देखा गया। इसके साथ ही, देश की कोविड रिकवरी रेट 93.14 प्रतिशत पर स्थिर है।
  • रविवार को देश में कोरोना की वजह से दर्ज हुई 513 मौतों के साथ अब तक इससे मरने वालों की संख्या 1,64,623 तक पहुंच गई है।
  • शनिवार को 11,66,716 नमूनों की जांच की गई और इसी के साथ अब तक 24,81,25,908 नमूने जांच लिए गए हैं।
  • राज्यवर आंकड़ों की बात करें तो, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या 'गंभीर चिंता' का विषय है। इन राज्यों में केंद्र सरकार ने अधिक सावधानी बरतने का आदेश दिया है।
  • 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक देश में 7,59,79,651 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

दिल्ली में कोविड केस बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी

वहीं, राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के मामलों में अधिक वृद्धि होने से तमाम अस्पतालों में एडमिट होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजीपी) अस्पताल के प्रशासन ने कहा कि अधिकाधिक संख्या में महामारी से ग्रस्त लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। (Coronavirus Cases in India in Hindi)

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन हफ्तों में महामारी के मामलों में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई है। बीते 24 घंटे में 3,500 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात को स्वीकार किया है कि शहर महामारी की चौथी लहर का सामना कर रहा है, हालांकि पिथले दिनों उन्होंने लॉकडाउन लागू करने की बात से इंकार कर दिया।

3-4 दिनों से बढ़ी अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीजों की संख्या

एलएनजीपी में चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. रितु सक्सेना ने कहा, "अस्पताल में पिछले तीन से चार दिनों में एडमिट हो रहे मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस वक्त अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीजों में से अधिकतर की हालत गंभीर है। हालांकि इससे यह नहीं कहा जा सकता है कि अस्पताल में होने वाली मौत की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।"

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "बीते साल हमारा अस्पताल कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने वाले सबसे बड़े अस्पतालों में से एक रहा है। अस्पताल में वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम है। हमारे पास फिलहाल 300 बेड है।"

दिसंबर में राष्ट्रीय राजधानी में मामलों की संख्या में कमी आने के बाद एलएनजीपी सहित शहर के विभिन्न अस्पतालों को नॉन-कोविड फेसिलिटी में तब्दील कर दिया गया। एलएनजीपी में पहले कोविड-19 के 2,000 बेड थे। डॉ. रितु सक्सेना ने कहा, "अगर राजधानी में कोरोनावायरस महामारी के मामलों में अधिक वृद्धि देखने को मिलती है, तो आने वाले समय में बेडों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा।"

(स्रोत—आईएएनएस, एएसएन/आरजेएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source