भारत में कोरोना की अब तक की सबसे ऊंची छलांग, 24 घंटे में सामने आए लगभग 20 हजार मामले

देश में कोरोनावायरस का कहर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। कोरोना के लगभग 19,906 हजार नए मामले सामने आए हैं, जिसमें लगभग 400 से अधिक लोगों की जान चली गई है। यह आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं। दुनियाभर में 213 देशों की सूची में भारत करीब 2,03,051 सक्रिय मामलों और 16,095 मौतों के साथ चौथे स्थान (coronavirus cases in india) पर है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 28, 2020 2:23 PM IST

Coronavirus news update in india: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus in india) का कहर बदस्तूर जारी है। स्थिति अब इतनी विकराल होती जा रही है कि किसी को जैसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे रोका जाए। ऐसा लग रहा है कि सारे उपाय फेल हो रहे हैं, अब हर किसी को सिर्फ कोविड-19 वैक्सीन का ही इंतजार है। भारत में कोरोना के कुल मामले अब 5 लाख के पार हो गए हैं, जिसमें एक्टिव केसेज 2,03,051 हैं। इतना ही नहीं, पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना मामले में अब तक की सबसे ऊंची छलांग दर्ज की गई है। लगभग 20 हजार मामले देश भर में दर्ज किए गए हैं, जिससे लोगों में चिंता और तनाव काफी बढ़ गई है।

1 करोड़ के करीब दुनिया भर में कोविड-19 के मामले 

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या 1 करोड़ के करीब पहुंच गई है। भारत में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर  5,28,859 हो गए हैं। देश में रविवार को बीते 24 घंटे की अवधि में 19,906 नए मामले सामने आए, जो बेहद डराने वाला आंकड़ा है। यह आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं। दुनियाभर में 213 देशों की सूची में भारत करीब 2,03,051 सक्रिय मामलों और 16,095 मौतों के साथ चौथे स्थान (coronavirus cases in india) पर है। वहीं अब तक कुल 3,09,712 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

बढ़ रहा है लगातार मौत का आंकड़ा 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते दिन संक्रमण से 410 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद घातक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या देश में 16,095 हो गई है। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र का नाम टॉप पर है। यहां 6,368 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में कुल 1,59,133 मामले हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 7273 हो चुकी है। (coronavirus cases in india in hindi)

दिल्लीवासियों को डरा रहा है कोरोना

इसके बाद सबसे प्रभावित राज्य देश की राजधानी है, जहां कोविड-19 के कुल80,188 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में अब 2,558 लोग कोरोना से अपनी जिंदगी की जंग हार चुके हैं। ठीक होने वाले की कुल संख्या है 49,301। दिल्ली के बाद तमिलनाडु का स्थान है, जहां 78335 मामले आ चुके हैं, इनमें 1025 की मौत हो चुकी है, जबकि 44,094 लोग उबर चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 33,216 है।

वहीं 10,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात में 30,709 मामले हैं, जहां 1,789 मौतें हुई हैं, उसके बाद उत्तर प्रदेश (21,549), राजस्थान (16,944), मध्य प्रदेश (12,965), पश्चिम बंगाल (16,711), हरियाणा (13,427), कर्नाटक, (11,923), आंध्र प्रदेश (12,285) और तेलंगाना (13,436) शामिल हैं।

Coronavirus vaccine news: WHO के प्रमुख ने कहा, एक साल के भीतर दुनिया को मिल जाएगी कोरोनावायरस की वैक्सीन

Coronavirus Treatment: डेक्सामेथासोन दवा से होगा कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source