Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Corona in Bihar: बिहार में चढ़ा कोरोना से संक्रमित मरीजों का ग्राफ, स्वास्थ्य मंत्री ने लॉकडाउन को लेकर कही ये बात....

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में मंगलवार को 29,924 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 74 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, सोमवार को 70,062 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 239 संक्रमितों की पहचान की गई थी। इसी प्रकार रविवार को 65,104 नमूनों की जांच में 351 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी।

Corona in Bihar: बिहार में चढ़ा कोरोना से संक्रमित मरीजों का ग्राफ, स्वास्थ्य मंत्री ने लॉकडाउन को लेकर कही ये बात....
बिहार में कोरोना एक्टिव मरीजों का चढ़ा ग्राफ।

Written by Anshumala |Updated : March 31, 2021 5:48 PM IST

Coronavirus Cases in Bihar in Hindi: महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश ही नहीं, अब कोरोना के मामले बिहार (Bihar) में भी दोबारा से बढ़ने लगे हैं। बिहार में कोरोनावायरस से संक्रमित (Corona cases in Bihar) मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि, संक्रमणमुक्त होने की दर 98 % से ऊपर बनी हुई है। बिहार सरकार लगातार लोगों से कोरोना के सभी नियमों का पालन करने  की अपील कर रही है। इधर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अभी लॉकडाउन (Lockdown in Bihar) लगाने से इनकार करते हुए कहा कि बिहार की स्थिति ऐसी नहीं कि यहां लॉकडाउन लगाया जाए। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना के मामले बढ़े हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग सजग है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई ऐसे इलाके हैं, जहां कोरोना के प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, बिहार में अभी वैसी स्थिति नहीं है।

बिहार में लॉकडाउन की स्थिति नहीं

मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में अभी लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं आई है। उनका कहना है कि कोरोना जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। बिहार में पिछले तीन दिनों में संक्रमण के बढ़ते आंकड़े से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में मंगलवार को 29,924 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 74 लोग संक्रमित (Coronavirus Cases in Bihar in Hindi) पाए गए। वहीं, सोमवार को 70,062 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 239 संक्रमितों की पहचान की गई थी। इसी प्रकार रविवार को 65,104 नमूनों की जांच में 351 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी।

60 % कोरोना संक्रमित दूसरे राज्यों से हैं

विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, होली के दौरान अन्य राज्यों से लोग यहां पहुंचे हैं, जिस कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। विभाग का दावा है कि कोरोना संक्रमितों में 60 फीसदी कोरोना संक्रमित दूसरे राज्यों से आने वाले हैं। आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 98.86 प्रतिशत है।

Also Read

More News

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 20 मार्च को 88, 21 मार्च को 126, 22 मार्च को 90, 23 मार्च को 111, 24 मार्च को 170, 25 मार्च को 258, 26 मार्च को 211, 27 मार्च को 195 मरीजों की पहचान की गई थी। राज्य में 20 मार्च को सक्रिय मरीजों की संख्या 472 थी, जो बढ़कर 30 मार्च को 1455 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि होली के मौके पर राज्य में लौटने वाले लोगों की कोरोना जांच को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर रैंडम कोरोना जांच की जा रही है।

Covid-19 Cases in India: देश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, 24 घंटों में दर्ज हुए 53,480 केसेस, खतरनाक वायरस से हार गए इतने लोग

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

स्रोत : (IANS Hindi)

About the Author

... Read More