... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 27, 2020 8:55 AM IST
Coronavirus case in India: भारत में कोरोना के 694 मामले की पुष्टि, 16 की मौत
Coronavirus case in India: भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के 694 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर गुरुवार की शाम उपलब्ध जानकारी के अनुसार, "देश में कोरानावायरस (Coronavirus case in india) के अब तक 694 मामले की पुष्टि हुई है,जिनमें 647 भारतीय जबकि 47 विदेशी शामिल हैं। देश में कोरोनावायरस से पीड़ित 45 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 16 लोगों की मौत हो गई है।"
स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of health) की वेबसाइट पर यह जानकारी गुरुवार की रात आठ बजे अपडेट की गई है।
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में इस समय कोरोनावायरस से संक्रमित 633 सक्रिय मामले हैं। दुनियाभर में जानलेवा कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर पांच लाख से अधिक हो गई है और 22,000 के अधिक लोग इस महामारी का शिकार बनकर दम तोड़ चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना पीड़ित मरीजों जो ठीक हो चुके हैं, उनकी संख्या तकरीबन 1.21 लाख हो चुकी है।
बिहार के कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर सात हो गई है। पटना के रहने वाले 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसका इलाज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) के आइसोलेशन वॉर्ड में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पटना के एक 20 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। प्रशासन को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। अब संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाई जाएगी और उनके रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। तब तक इन सभी को अलग-थलग रखा जाएगा।
देश और दिल्ली में फैले कोरोनावायरस संक्रमण के बीच दिल्ली सरकार ने अपने सभी मोहल्ला क्लीनिक को खोले रखने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के मुताबिक, दिल्ली के सभी मोहल्ला क्लीनिकों में सामान्य दिनों की तरह लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया जाता रहेगा।
मोहल्ला क्लीनिकों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली सरकार ने अपनी सभी 400 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक खोले रखने का फैसला किया है, जिससे कि सामान्य बीमार लोगों को घर के पास इलाज मिलता रहे।"