Coronavirus Case in India : तीन साल की बच्ची कोविड 19 से संक्रमित, माता-पिता भी हुए कोरोना वायरस के शिकार

Coronavirus Case in India: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की संख्या धीरे-धीरे पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है। अबतक इस वायरस से 1 लाख 51 हजार 760 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस वायरस (Virus) की चपेट से अबतक 5764 लोगों की मौत हो चुकी है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 17, 2020 10:35 AM IST

Coronavirus Case in India: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की संख्या धीरे-धीरे पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है। अबतक इस वायरस से 1 लाख 51 हजार 760 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस वायरस (Virus) की चपेट से अबतक 5764 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस (Coronavirus Case in India) से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत में भी अबतक 114 लोग कोविड 19 की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, भारत में इस वायरस की वजह से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा में कोरोना वायरस के 11, कर्नाटक में 2 और वहीं, केरल में कोरोना वायरस के 3 नए केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में एक तीन साल की बच्ची कोरोना वायरस की चपेट में आई है।

महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना वायरस (Coronavirus) के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। यहां सोमवार को ही कोविड 19 के 5 नए केस सामने आए हैं। इसमें एक नवी मुंबई, 1 यवतमाल और तीन मुंबई के नए केस हैं। इनसे से सबसे चौंकाने वाला मामला मुंबई से सटे कल्याण का है। कल्याण में 3 साल की बच्ची कोविड 19 से संक्रमित पाई गई। इतना ही नहीं, बच्ची के माता-पिता भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इन मामलों के साथ महाराष्ट्र में ही कोरोना के 39 मरीज हो चुके हैं।

Coronavirus Pregnancy: क्या गर्भवती महिला से गर्भ में पल रहे बच्चो को हो सकता है कोरोना वायरस खतरा?

माता-पिता सहित बच्ची को अस्पताल में एडमिट

बच्ची को माता-पिता के साथ मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची का पिता हाल ही में अमेरिका से लौटा था। बता दें कि कस्तूरबा अस्पताल में अबतक 498 संदिग्ध मरीज भर्ती किए गए हैं। इसमें से 452 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वही, 433 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

लोगों से की जा रही सतर्क रहने की अपील

बता दें कि कोरोना वायरस से सतर्क रहने की अपील लगातार की जा रही है। इसके लिए देश के कई राज्यों के स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर सहित पब्लिक प्लेस को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वे कोरोना वायरस से सतर्क रहें और सुरक्षित रहने की कोशिश करें।

Coronavirus Latest News: चीन में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या हुई 3226

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source