... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 20, 2020 10:33 AM IST
Coronavirus: क्या डेटॉल कोरोना वायरस को कर सकता है खत्म? जानिएं सोशल मीडिया पर हो रहे दावे का सच।
दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने कोहराम मचा रखा है। इस वायरस की वजह से दुनियाभर में अबतक 9020 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2 लाख से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इस वायरस का अबतक कोई इलाज नहीं मिल पाया है, इस वजह से लोगों के अंदर इस बीमारी को लेकर काफी खौफ है। इन्हीं खौफ के बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक फोटो शेयर की जा रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि डेटॉल से कोरोना वायरस का इलाज संभव है।
सोशल मीडिया पर ये तस्वीर काफी वायरल भी हुई। इस वायरस फोटो से लोगों के बीच काफी भ्रम भी पैदा हुई। लोगों के मन में इसे लेकर सवाल आ रहा है कि क्या सच में डिटॉल (Dettol) से कोरोना वायरस (Coronavirus) को खत्म किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस पर विस्तृत से-
इन दिनों सोशल मीडिया पर डेटॉल का एक रैपर काफी तेजी से वायरस हो रहा है, जिसमें डेटॉल को कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम बताया गया। इसके बाद ट्विटर पर डेटॉल को हर्पीज सिम्लेक्स, एंफ्लुएंजा टाइप ए2, एचआईवी1, एवियन फ्लू टाइप एच1एन1, एचएसएन1 और ह्यूमन कोरोना वायरस जैसे कई घातक जर्म्स से लड़ने में कारगर बताया गया है।
corona virus not so new? Read the old Dettol bottle! pic.twitter.com/JIreosnXgk
— Boy George (Boomer) (@BoyGeorge) March 18, 2020
इसके बाद फेसबुक पर 31 जनवरी को यूके डेटॉल ने ये साफ कर दिया कि डेटॉल का प्रोडक्ट SARS-CoV और MERS-CoV जैसे कोरोना वायरस को लड़ने में सक्षम है, लेकिन नया वायरस COVID-19 के लिए फिलहाल टेस्ट नहीं किया गया है। इसलिए इस बारे में नहीं कहा जा सकता कि डेटॉल नए कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम है या नहीं। इसके बाद भी डेटॉल को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं।
इसके बाद डेटॉल प्रॉडक्ट बनाने वाली कंपनी रेकिट बेकिंजर ने एक यूजर को रिप्लाई दिया। इसमें उन्होंने कहा कि डेटॉल (Dettol) फिलहाल पुराने कोरोना वायरस MERS-CoV और SARS-CoV से लड़ने में सक्षम है, लेकिन मौजूदा समय में तबाही मचाने वाला वायरस कोविड 19 से लड़ने में सक्षम है या नहीं। इसकी टेस्टिंग की जा रही है।
Our products are effective against the MERS-CoV and SARSCoV coronaviruses. We don't have access to this emerging outbreak for testing yet, hence we are not in a position to confirm levels of effectiveness against the new strain. Hope this helps!
— RB (@discoverRB) March 6, 2020
कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरी दुनिया में तबाही मची है। भारत में भी इस वायरस का कहर जारी है। अबतक कोरोना वायरस से भारत में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पूरी दुनिया में 9 हजार से भी अधिक लोगों की जानें जा चुकी है। इस वायरस से अबतक 2 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसलिए पूरी दुनिया के साइंटिस्ट इससे निपटने के लिए दवाईयों की जांच कर रहे हैं।