... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : June 25, 2020 6:16 PM IST
WHO ने दी चेतावनी, ऑक्सीजन की कमी के कारण दुनिया में बढ़ सकता है मौत का आंकाड़ा
Coronavirus and Oxygen : विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिंता जताई हैं। इसे लेकर डब्यूएचओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोनावायरस से बढ़ते संक्रमितों के कारण दुनिया के अधिकतर देशों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Coronavirus and Oxygen) की कमी होने की संभावना है। प्रेस वार्ता में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस ऐडहनॉम गब्रीयसोस ने कहा, '' ज्यादा मामलों की वजह से कई देश अब ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Coronavirus and Oxygen) की कमी से जूझ रहे हैं। इस समय मशीन की मांग अब आपूर्ति से ज्यादा हो गई है।" आगे उन्होंने कहा, "अब तक दुनिया में करीब 94 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 4.80 लाख लोग जान गंवा चुके हैं।''
WHO के महानिदेशक ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से हर सप्ताह 10 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं। इस कारण कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए प्रतिदिन 88 हजार बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर (Coronavirus and Oxygen) और 6.20 लाख क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ये आंकड़े करोड़ पार कर जाएंगे।"
ट्रेडोस ने कहा, ''हमने अब तक 14 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीद लिए हैं और उन्हें कुछ ही हफ्तों में 120 देशों में भेजने की योजना है। इसके साथ ही अगले छह महीनों में 10 करोड़ डॉलर कीमत वाले 1.70 कंस्नट्रेटर मिलने की संभावना है।"
WHO की इमरजेंसी टीम के प्रमुख डॉ. माइक रियान ने इस बारे में कहा कि लैटीन अमरीकी देशों में अभी भी कोरोनावायरस की महामारी अपने चरम पर है। इन देशों में मरने वालों की संख्या लाख के पार कर चुकी है। पिछले सप्ताह कई देशों में कोरोनावायरस के मामले 25 से 50 फीसदी बढ़े हैं। माइक रियान के अनुसार, कोरोनावायरस के मामले अमेरिका में अपने चरम पर है। अगर मामले ऐसे ही बढ़े तो आने वाले दिनों में संक्रमित और मरने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।