... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: DocsApp | Published : March 20, 2020 9:02 AM IST
कोरोनावायरस में मास्क पहनना कितना फायदेमंद, जानें यहां...
Wearing mask in covid-19 in hindi: आजकल जिसे देखो हर कोई मास्क लगाकर घूम रहा है, मानो जैसे दुनिया खत्म होने के कगार पर हो| सभी की जबान और जेहन में एसएआरएस कोवी-2 या नोवल कोरोनावायरस (Novel coronavirus in hindi) ने अपनी जगह बना ली है। अब हर कोई इस वायरस से बचने के लिए मास्क लगाए घूम रहा है, लेकिन क्या सबको मास्क पहनना जरूरी है ? चलिए जानते हैं कि किन लोगों को मास्क पहनना जरूरी है और किन्हें नहीं:
यदि आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं, तो आपको मास्क लगाने (Wearing mask in covid-19) की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन यदि आप किसी कोरोनावायरस (COVID-19) के मरीज के आस-पास हैं, तो इसे जरूर इस्तेमाल में लें। अगर आपको फ्लू जैसे लक्षण हैं या कोविड19 (COVID-19) है, तो इसका इस्तेमाल (mask benefits in coronaviurs in hindi) बेहद जरूरी है, ताकि आपके जरिए यह खतरनाक संक्रमण किसी और को ना फैला सके।
COVID-19 Latest News : दिल्ली में पृथक रखे गए लोगों के हाथ पर लगाई जाएगी मुहर
कोरोनावायरस (COVID-19) से सुरक्षित रहने के लिए यदि आप मास्क खरीद रहे हैं, तो N95 रेस्पिरेटर्स मास्क ही खरीदें। यह मास्क अन्य मास्क के मुकाबले बेहतर है, लेकिन आम लोगों के लिए इसके प्रयोग की सलाह नहीं दी जाती, क्योंकि अधिक समय तक इसे पहनने से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। साथ ही N95 मास्क को एक खास तरीके से पहना जाता है।
ये मास्क आपको आसानी से मिल जाएंगे, ये ऑनलाइन भी खरीदे जा सकते हैं, पर इस बात का ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा इन्हें न खरीदें क्योंकि ऐसा करने से अन्य लोगों के लिए मार्केट में इसकी कमी पड़ सकती है। ऐसा करने से COVID-19 के मरीजों की देखभाल कर रहे हेल्थ एक्सपर्ट्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बहुत से लोग अपने पालतू जानवरों को लेकर चिंतित हैं। चीन में खास कुत्तों के लिए मास्क की मांग बहुत बढ़ गई है। इस कारण लोगों ने अपने कुत्तों को सर्जिकल मास्क पहनाने शुरू कर दिए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से जानवरों को इस वायरस से होने वाले खतरे पर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सावधानी रखना ही सही होगा।
Coronavirus Mask: क्या कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना है जरूरी?
कोरोनावायरस (COVID-19 in hindi) से सुरक्षित रहने में मास्क मददगार हैं, इसके अलावा साफ-सफाई रखना, साबुन या सैनिटाइजर से हाथ धोना भी जरूरी है। एक जरूरी बात, मास्क पहनते समय ध्यान रखें की आपके मुंह और मास्क के बीच जगह न हो।
इन मास्क को फैकने का तरीका जानना बेहद जरूरी है। जैसे ही आपको अपना मास्क गीला महसूस हो उसे उतार दें। एक मास्क को एक से ज्यादा बार न इस्तेमाल करें। मास्क उतारते समय उसे आगे से न छुएं, उतारने के लिए उसे पीछे से ही पकड़ें। अब इसे एक बंद कूड़ेदान में फेंके और फिर तुरंत अपने हाथ साबुन के पानी से अच्छी तरह से धो लें या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
फिल्हाल इसके लिए कोई टीकाकरण मौजूद नहीं है, सावधान रहना जरूरी है। हाथ धोना या सैनिटाइज करना, अकेले में रहना आदि बहुत जरूरी हो गया है। यदि आपको फ्लू के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से ऑनलाइन (फोन/चैट) बात करें।