
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 28, 2020 4:02 PM IST
Coronavirus and Infertility : क्या कोरोनावायरस से ठीक हुए मरीज हो सकते हैं नपुंसक, जानें क्या है सच्चाई।
Coronavirus and Infertility : कोरोनावायरस को लेकर हर दिन कोई न कोई रिपोर्ट सामने आ रही है। कई स्टीडज और शोध किए जा रहे हैं। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई कि कोरोनावायरस से पीड़ित हो चुके मरीजों की सेक्स लाइफ पर बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल, एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जो लोग कोविड-19 का इलाज कराने के बाद ठीक हो चुके हैं, उनमें काफी हद तक सेक्स हार्मोंस को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे लोगों की इंफर्टिलिटी क्षमता (Coronavirus and Infertility) और अंडकोष (testicular damage) प्रभावित हो सकती है।
यह बात चीनी विशेषज्ञों ने अपने एक अध्ययन में कही थी। इनके अनुसार, कोविड-19 (Covid-19) संक्रमित व्यक्ति यदि पिता बनना चाहे या अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाए रखना चाहते है, वो पहले वीर्य (Semen quality) की गुणवत्ता और हार्मोन लेवल की जांच जरूर करवा लें। अध्ययन वुहान यूनिवर्सिटी के एक हॉस्पिटल में किया गया था।
अध्ययन में कहा गया था कि कोरोनावायरस पुरुषों के सेक्स हॉर्मोन्स को नकुसान पहुंचा सकता है। इससे पुरुष नपुंसक (Impotent) हो सकते हैं। इस कारण से पुरुषों में सेक्स के दौरान उत्तेजना में कमी आ सकती है।
Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 872, अबतक 20 की मौत
कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण के इतिहास वाले लोगों के लिए, विशेषकर प्रजनन क्षमता वाले पुरुषों के लिए यह जरूरी है कि इसकी जांच करवा लें। यह बात मध्य चीन के हुबेई प्रांत के वुहान में तोंगजी मेडिकल कॉलेज के प्रजनन चिकित्सा केंद्र के एक प्रोफेसर ली यूफेंग के नेतृत्व वाली टीम ने कही थी। विशेषज्ञों ने यह अध्ययन कोरोनावायरस से संक्रमित लगभग 81 पुरुषों पर किया था। सभी मरीजों को वुहान के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था।
जब ये ठीक होने लगे तो उनके सेक्स हॉर्मेन पर पड़ने वाले असर को जानने के लिए जांच की गई। डॉक्टर ने अपने इस अध्ययन में पाया कि पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन, ल्यूटीनाइसिंग हार्मोन का अनुपात काफी बिगड़ा हुआ था। इन दोनों का अनुपात शरीर में बिगड़ता है, तो पुरुषों का अंडकोष ठीक से काम करना बंद कर देता है, जिससे स्पर्म काउंट भी प्रभावित होता है। सेक्स हॉर्मोन भी कम हो जाता है।
रिपोर्ट 10 मार्च को अस्पताल की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी और गुरुवार को हुबेई प्रांत की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा पुन: पोस्ट की गई। लेकिन चीनी सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद उन्हें बाद में हटा दिया गया था।
Covid-19 Spread : क्या आंखों से भी फैल सकता है कोरोनावायरस का संक्रमण, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
हालांकि, अभी इस विषय पर गहन और अधिक कोरोनावायरस से पीड़ित पुरुषों पर अध्ययन करने की जरूरत है कि क्या वाकई कोरोनावायरस पुरुषों की फर्टिलिटी, अंडकोष, वीर्य, सेक्स क्षमता को प्रभावित करता है या नहीं। फिलहाल इस तरह के अध्ययनों पर विश्वास करना ठीक नहीं है, जब कि इस ओर कई अन्य अध्ययनों में यह साबित ना हो जाए।