
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 24, 2020 4:28 PM IST
Coronavirus and Celebrity Fitness: दुनियाभर में कोरोनावायरस के प्रकोप (coronavirus) के बीच लोगों की आम जिंदगी बहुत बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है, लेकिन बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर(Anil Kapoor fitness) इन सबका असर अपनी वर्कआउट पर नहीं पड़ने देना चाहते हैं। अनिल ने मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने घर के अंदर एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।(Coronavirus and Celebrity Fitness in hindi)
Anil Kapoor Fitness: अनिल कपूर की तरह बनना हो हेल्दी तो अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मूव करते रहिए (घरों के अंदर)! जब मेरे ट्रेनर मार्क मेरे साथ रह रहे हो, तो वर्कआउट से बचकर निकलने का कोई तरीका नहीं है! हैशटैगक्वॉरेंटींडवर्कआउट हैशटैगस्टेहोमस्टेफिट।"
इस वीडियो क्लिप में अनिल साइकिल पर अपने पसीने बहाते नजर आ रहे हैं।
अभिनय की बात करें, तो अनिल आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'मलंग' में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और कुणाल खेमू जैसे सितारें भी थे।
दुनियाभर में कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में जीत हासिल करने के लिए लोग हरसंभव सावधानियां बरत रहे हैं। अपने-अपने घरों में रहकर और सार्वजनिक जगहों से दूरी बनाकर लोग इसको फैलने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और दुकानों के बंद होने के साथ-साथ फिल्मों की शूटिंग भी ठप्प है। बॉलीवुड सितारें भी घर में रहकर तमाम तरह के काम कर अपना ये खाली समय गुजार रहे हैं।
इसी बीच नवागंतुक अभिनेत्री अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं।
अनन्या ने इसके कैप्शन में लिखा, "बाहर जाकर लिविंग रूम में बैठने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। हैशटैगक्वॉरेंटीन मूड, हैशटैगसेल्फआइसोलेशन।"