Coronavirus and Brain : मस्तिष्क के इस भाग को प्रभावित कर रहा है कोरोनावायरस

कोरोनावायरस को लेकर अब तक कई शोध हो चुके हैं। इस खतरनाक वायरस को लेकर आए-दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सीएसआईआर - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल बायोलॉजी (IICB), कोलकाता के शोधकर्ताओं की एक टीम ने कोरोनावायरस ( COVID-19) की न्यूरो-इनवेसिव क्षमता का पता लगाया है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 20, 2020 8:02 AM IST

Coronavirus and Brain : कोरोनावायरस को लेकर अबतक कई शोध हो चुके हैं। इस खतरनाक वायरस को लेकर आए-दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सीएसआईआर - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल बायोलॉजी (IICB), कोलकाता के शोधकर्ताओं की एक टीम ने कोरोनावायरस ( COVID-19) की न्यूरो-इनवेसिव क्षमता का पता लगाया है और सुझाव दिया है कि कोरोनावायरस मस्तिष्क के श्वसन केंद्र (Coronavirus and Brain ) को प्रभावित कर सकता है।

शोधकर्ताओं की टीम ने यह भी सुझाव दिया है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण होने वाली मुत्यु की देर के बारे में पता लगाने के लिए केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (central nervous system) के श्वसन केंद्र (Respiratory Centre) पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

Corona vaccine: भारत सहित 5 देश जो कोरोना वैक्सीन के क्लिनकिल ट्रायल में हैं आगे, जल्द ही दुनिया को मिल जाएगी कोरोना की वैक्सीन

यह रिसर्च विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (SERB), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा किया गया है। इस अध्ययन को ACS केमिकल न्यूरोसाइंस में प्रकाशित किया गया है। इस अध्ययन में बताया गया है कि कोरोनावायरस नाक के माध्यम से इंसानों के मस्तिष्क में प्रवेश करके और दिगाम के घ्राण बल्ब (Olfactory bulb) तक पहुंच सकता है। यहां से कोरोनावायरस PreBotzinger Complex (PBC), मस्तिष्क के प्राथमिक केंद्र को संक्रमित कर सकता (Coronavirus and Brain) है, यह श्वसन (respiratory Rhythm) निर्माण को नियंत्रित करता है। इससे पता चलता है कि कोविड -19 मरीजों के मस्तिष्क में श्वसन केंद्र को प्रभावित करने में जिम्मेदार हो सकता है।

शोधकर्ताओं की टीम में डॉ. प्रेम त्रिपाठी, डॉ. उपासना राय, डॉ. अमित श्रीवास्तव और डॉ. सोनू गांधी शामिल हैं। शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि कोरोनावायरस सबसे अधिक फेफड़ों को संक्रमित करता है। इसके साथ ही यह मस्तिष्क सहित कई अन्य अंगों को भी प्रभावित कर रहा है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह पहली रिपोर्ट है जिससे SARS-CoV-2 ब्रेनस्टेम के PBC को लक्षित कर, श्वसन को नियंत्रित करता है और कोविड -19  मरीजों के श्वसन को बाधित करता है।

मानसून के साथ बढ़ सकता है कोरोनावायरस का खतरा, इस तरह रखें अपना ख्याल

वैज्ञानिकों ने सुझाव दिया है कि कोविड -19 रोगियों के मस्तिष्कमेरु द्रव और मृतक के मस्तिष्क के पोस्टमॉर्टम को SARS-CoV-2 प्रविष्टि के मार्ग को बेहतर ढंग से समझने के लिए और अधिक रिसर्च की जरूरत है।

दिल्ली में आज से घटी कोरोनावायरस टेस्ट की कीमत, अब जल्द मिलेंगे टेस्ट के नतीजे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source