... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : March 16, 2020 12:17 PM IST
Coronavirus Agra Cases: आगरा में कोरोना मरीज के खिलाफ मामला दर्ज, परिवार ने छिपाई थी व्यक्ति की स्थिति।
Coronavirus agra cases in hindi : आगरा जिला प्रशासन ने एक कोरोनो वायरस मरीज (coronavirus patient) और उसके परिवार के खिलाफ उसकी स्थिति को छिपाने पर मामला दर्ज किया। आगरा के सदर बाजार थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध मरीज के घर पहुंची थी, जहां महिला मरीज और उसके परिवार वालों ने टीम को गलत जानकारी दी थी।
Coronavirus Latest News : उत्तर प्रदेश में कोरोना के 13 मामले पॉजिटिव
आगरा छावनी के रेलवे कॉलोनी में रहने वाली महिला हाल ही में हनीमून मनाकर इटली से लौटी थी। कुछ दिन बाद उसके पति को बेंगलुरु में कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया, जबकि वह अपने घर लौट आई।
पिछले सप्ताह ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बीमारी को वैश्विक महामारी घोषित किया था। पूरे विश्व में लगभग 1,45,374 मामले दर्ज हुए हैं। इस वायरस से 5,400 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई है। भारत में अब तक कोरोनावायरस के 100 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।