Coronavirus : पिछले 24 घंटों में अमेरिका में कोरोना वायरस से हुई 884 लोगों की मौत

Coronavirus: अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण (Coronavirus) के चलते 884 लोगों की मौत हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने बुधवार शाम इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि देश में कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus) के चलते एक दिन में हुई मौत का यह आंकड़ा नया एक दिवसीय रिकॉर्ड है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 2, 2020 10:18 AM IST

Coronavirus: अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण (Coronavirus) के चलते 884 लोगों की मौत हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने बुधवार शाम इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि देश में कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus) के चलते एक दिन में हुई मौत का यह आंकड़ा नया एक दिवसीय रिकॉर्ड है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिका में महामारी के चलते अब तक कुल 4,757 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है। अबतक कोरोना वायरस से के 42 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 8 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

'विश्व में कोविड-19 से संक्रमित होंगे कुल 10 लाख लोग, 50 हजार मौतें'

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में दुनिया कोविड-19 संक्रमण के चलते 10 लाख से अधिक मामले देखेगी और महामारी से मरने वालों की संख्या 50 हजार से पार होगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेब्येयियस की बुधवार को दैनिक ब्रीफिंग के हवाले से कहा, "कोविड-19 महामारी अपनी शुरुआत के बाद से अब चौथे महीने में प्रवेश करेगी, ऐसे में मैं संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों और इसके वैश्विक प्रसार के बारे में गहराई से चिंतित हूं।"

दुनिया भर में पिछले पांच हफ्तों में कोविड -19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ट्रेडोस ने कहा कि पिछले सप्ताह में मरने वालों की तुलना में संख्या दोगुनी से अधिक हुई है।

Tips to Stay Mentally Healthy during Coronavirus Spread: कोरोना वायरस से हो सकता है तनाव और डिप्रेशन, लॉकडाउन में रहें मेंटली हेल्दी, फॉलो करें ये टिप्स

डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, महामारी के चलते बुधवार तक दुनियाभर के 200 देशों और क्षेत्रों में कुल 40,777 लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 8,27,419 रही।

चीन के बाहर अकेले बुधवार दोपहर तक संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 7,44,781 हो गई, जबकि महामारी के चलते 37,456 मरीजों की मौत हो गई।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 1,63,199 मामलों के साथ अमेरिका में 2,850 मौतें हुई, जबकि इटली में 1,05,792 संक्रमित मामलों के साथ कुल 12,430 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

Coronavirus: इस देश में 'कोरोनावायरस' शब्द का इस्तेमाल करना है गुनाह, नाम लेते ही जाना पड़ेगा जेल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source