कोरोना के लक्षण दिखने पर ना करें जांच कराने में देर, दिल्ली में कोरोना मामले बढ़ने का यही है कारण

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वहां मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोविड-19 इंफेक्शन को रोकने से जुड़ी गाइडलाइन्स का पालन करने के लिए लोगों को समझाया जाए। इसी तरह मास्क पहने बिना घर से बाहर निकलने वालों पर भी सख्ती की जाए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 10, 2020 9:48 AM IST

Coronavirsus Spread: दिल्ली में अचानक कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने लगती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम की दिशा में आवश्यक उपाय और समीक्षा के लिए एक मीटिंग की। बुधवार को आयोजित इस समीक्षा बैठक में यह भी तय किया गया कि अब मास्क पहनने से जुड़ी लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। (Coronavirsus Spread in Delhi in hindi)

दिल्ली में अब मास्क पहनने के नियम होंगे सख्त:

मीटिंग में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वहां मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोविड-19 इंफेक्शन को रोकने से जुड़ी गाइडलाइन्स का पालन करने के लिए लोगों को समझाया जाए। लोगों को बाजारों, भीड़-भाड़ वाली जगहों  और सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पूरी तरह से पालन कराने के लिए कहा जाए। इसी तरह मास्क पहने बिना घर से बाहर निकलने वालों पर भी सख्ती की जाए। (Coronavirsus Spread )

टेस्ट कराने में लापरवाही की वजह से दिल्ली में बढ़े कोविड-19 केसेस (Covid-19 Cases in Delhi):

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग एवं विशेषज्ञों के मुताबिक अनलॉक प्रक्रिया के बाद बाहर से लौट रहे लोगों की और टेस्ट कराने में लापरवाही की वजह से दिल्ली शहर में कोविड-19 केसेस में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारियों, सभी सरकारी अस्पतालों के मेडिकल सुपरइंटेंडेंट भी इस मीटिंग में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, " हालांकि राज्य में केसेस थोड़े बढ़ गए हैं, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। इसीलिए अधिक मात्रा में टेस्ट करने, हर तरह की मदद करने और बेड्स की सही संख्या में इंतज़ाम करने के आदेश सभी अस्पतालों को दे दिए गए हैं।"

टेस्ट कराने में ना करें देर

मीटिंग में यह बात भी उठी कि कुछ लोग लक्षण दिखने के बाद भी कोविड-19 टेस्टिंग में देर करते हैं। इस लापरवाही के चलते आसपास के लोगों को भी ये लोग संक्रमित कर देते हैं। इस तरह के लोगों की पहचान, उनके समय पर टेस्टिंग और कोविड-19 संक्रमण से जुड़ी जागरूकता फैलाने के लिए भी दिल्ली में अब विशेष मुहिम चलायी जाएगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source