
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 23, 2020 3:36 PM IST
Coronavirsus Latest Update: कोरोना वायरस के मरीज़ों की संख्या बढ़ी, एम्स में ओपीडी मंगलवार से बंद रहेगा, अन्य राज़्यों ने भी उठाए ज़रूरी कदम
Coronavirsus Latest Update: भारत में कोरोना वायरस के मरीज़ों की संख्या 400 के पार(Coronavirsus cases in india)चली गयी है। कोरोना पीड़ितों की संख्या में हो रहे इजाफे को नियंत्रित करने के लिए डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स दिन-रात काम कर रहे हैं। मरीज़ों की भारी संख्या का ध्यान रखते हुए घोषणा की गयी है कि, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अब बाहरी मरीजों के लिए ओपीडी सेवा मंगलवार से बंद रहेगी। यह जानकारी एम्स द्वारा सोमवार को जारी एक सर्कलुर में दी गई है। तो वहीं कोरोना वायरस के प्रसार से बचने की दिशा में कुछ और कदम भी उठाए गए हैं। (Coronavirsus Latest Update in hindi)
नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सोमवार से मरीजों के नियमित ओपीडी के पंजीकरण को बंद रखने का निर्णय लिया है। एम्स अस्पताल की तमाम ओपीडी सेवाओं को बंद रखने का यह निर्णय फिलहाल अस्थायी तौर पर लिया गया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति सावधानी बरतते हुए यह कदम उठाया गया है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) के लिए श्वास विश्लेषण परीक्षण को अस्थायी तौर पर बंद करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम.सिंह की अध्यक्षता वाली दिल्ली उच्च न्यायालय की एकल न्यायाधीश पीठ ने महानिदेशक चिकित्सा सेवा (एयर) को इन परीक्षणों के स्थान पर वैकल्पिक उपाय खोजने के लिए मंगलवार को एक आपात बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया।(Coronavirsus Latest Update in india)
अदालत, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स गिल्ड (भारत) की एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और भारतीय वायु प्राधिकरण (एएआई) को ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट की मौजूदा प्रक्रिया को अस्थायी तौर पर रोकने के निर्देश देने मांग की गई थी, ताकि एयर ट्रैफिक में काम कर रहे लोगों को घातक कोरोनोवायरस के संक्रमण से बचाया जा सके। अब इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी। इसी तरह सभी चैम्बर्स को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
Supreme Court says lawyers chambers inside the Court premises to be closed down due to #COVID19. SC also says that there will be no more in-person hearings till further orders. The Court will conduct videoconferencing to hear urgent matters. pic.twitter.com/xHp2qvAxmS
— ANI (@ANI) March 23, 2020
राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) द्वारा 30-30 प्रशिक्षित लोगों की टीम उन जिलों में भेजी जाएगी जिनमें कोरोनावायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं. एसडीआरएफ के कमांडेंट ने कहा, "डॉक्टरों और विशेषज्ञों की एक टीम जिसमें 240 प्रशिक्षित लोग हैं, वो उन जिलों में जाकर वातावरण को सेनिटाइज करेंगे और लोगों में जागरुकता फैलाएंगे कि किस तरह वह इस वायरस के संपर्क में आने से बचें."
ये टीमें गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, आगरा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जिलों में भेजी गई हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा है कि 3 दिन के लॉकडाउन के दौरान प्रभावित शहरों को सेनिटाइज किया जाएगा. एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि गंभीर रुप से प्रभावित हुए शहरों को पहले सेनिटाइज किया जाएगा और बाकी शहरों को चरणों में सेनिटाइज किया जाएगा.