
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 27, 2020 6:40 PM IST
Only about 10% of the global population has antibodies against the coronavirus infection, WHO experts said last month.
Coronavirsus in India update: कोरोना वायरस महामारी के मामले भारत में 59 लाख के पार पहुंच चुकी है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 88,650 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसारा देश में कुल आंकड़े रविवार को 60 लाख के करीब पहुंच गए। जबकि, संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटों में 1,124 लोगों की मृत्यु हो गयी। देश में कोरोना से मरनेवालों की कुल संख्या अब 94,503 तक पहुंच चुकी है। वहीं, फिलहाल भारत में देश में कोविड-19 इंफेक्शन के 9,56,402 एक्टिव मामले हैं। वहीं अब तक 49,41,627 रोगी इससे उबर चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। (Coronavirsus in India update in hindi)
लेकिन, इन सबके बीच एक राहत भरी ख़बर यह आ रही है कि, देश में पिछले 9 दिनों से दैनिक स्तर पर रिपोर्ट किए जा रहे केसेस की संख्या में कमी आयी है। मिली जानकारी के अनुसार देश में कोरोना से रिकवरी रेट 82.46 फीसदी रही है। जबकि मृत्यु दर घटकर 1.58 प्रतिशत पर आ गई है। (Covid-19 cases in India)
गौरतलब है भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 मार्च को रिपोर्ट किया गया था। जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की गयी थी। बावजूद इसके भारत में कोरोना महामारी ने विकराल रुप धारण किया और भारत ने 6 महीनों के भीतर दुनिया में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूचि में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
भारत में पिछले 6 महीने में 17 सितंबर से 26 सितंबर का फेज़ ही ऐसा रहा जहां कोरोना वायरस मामलों में लगातार गिरावट दिखायी दी। इस अवधि में टेस्टिंग ज़्यादा संख्या में होने के बावजूद नये मामलों की संख्या औसत से ज़्यादा नहीं बढ़ी। यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन ऐंड कंट्रोल द्वारा उपलब्ध कराए गए डेटा के मुताबिक 17 सितंबर के बाद से ही लगातार कोरोना केसेस में कमी देखी जा रही है। (Coronavirsus in India)
इन आंकड़ों से थोड़ी राहत ज़रूर महसूस हो सकती है लेकिन, भारत के लिए अभी भी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। भारत में महामारी ने बहुत लोगों को अपनी चपेट में लिया है। विशेषज्ञों के अनुसार अन्य देशों में जब भी कोरोना केसेस में लगातार गिरावट देखी गयी थी, उसके बाद वहां केसेस की संख्या में बहुत बड़ा उछाल देखा गया है।