501.v2 Variant : ब्रिटेन से भारत लौटे 6 लोगों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, सभी को किया है क्वारंटाइन

ब्रिटेन (Britain) से भारत लौटे 6 यात्री कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona New Strain) से संक्रमित पाए गए हैं। इन 6 लोगों के सैंपल को भारत की अलग-अलग लैब में जांच के लिए भेजा गया, जिसमें सभी पॉजीटिव पाए गए हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : December 29, 2020 4:30 PM IST

ब्रिटेन (Britain) से भारत लौटे 6 यात्री कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona New Strain) से संक्रमित पाए गए हैं। इन 6 लोगों के सैंपल को भारत की अलग-अलग लैब में जांच के लिए भेजा गया, जिसमें सभी पॉजीटिव पाए गए हैं। ऐसे में फिलहाल सभी लोग एक कमरे में आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें कि कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित पाए गए 6 लोगों के सैंपल में से तीन मरीजों के सैंपल को बंगलूरू के निमहंस में, दो के सैंपल को हैदराबाद के सीसीएमबी में और एक मरीज के सैंपल को पुणे के एनआईवी में जांच के लिए भेजा गया था।

बिट्रेन से लौटे सभी यात्रियों को ट्रेक कर रही है सरकार

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि जब से कोरोना के नए स्ट्रेन का पता चला है यानि कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच में ब्रिटेन से भारत कुल 33,000 लोग लौटे हैं। देश में जहां जहां भी ये लोग गए हैं वहां की सरकार द्वारा इनका आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है और उन्हें ट्रैक किया जा रहा है। अब तक केवल 114 लोग कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय का यह भी कहना है कि जिन लोगों का टेस्ट पॉजीटिव आया है उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही ऐसे लोगों कें संकर्प आए लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

युवाओं को ज्यादा प्रभावित कर रहा है SARS-CoV-2

यूरोपियन सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल (European Centre for Disease Control) के मुताबिक कोरोना (Corona Virus) का ये नया स्ट्रेन (Corona New Strain) युवा आयु वर्ग के लिए ज्यादा खतरनाक है। अब तक देखा गया है कि कोरोना 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona New Strain) से संक्रमण का खतरा युवाओं में ज्यादा है।

क्या वैक्सीन कोरोना के नए स्ट्रेन का इलाज कर पाएगी?

हालांकि अमेरिका समेत दुनिया के कई राज्यों में कोरोना की वैक्सीन मरीजों को देना शुरू हो गया है। कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं जिसमें वैक्सीन कामयाब देखी गई है। लेकिन अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि कोरोना वैक्सीन इस नए 501.v2 वेरिएंट (501.v2 variant) के खिलाफ असरदार साबित होगी या नहीं। University of Kwazulu-Natal के प्रोफेसर ट्यूलियो डे ओलिविएरा (Tulio de Oliviera) का कहना है कि मौजूदा वैक्सीन का कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona New Strain) पर असर के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।