Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कोरोना वायरस की दूसरी लहर का उत्तर प्रदेश पर काफी बुरा असर दिखाई दे रहा है। पिछले साल यूपी में कोरोना का असर काफी कम था मगर दूसरी लहर काफी दुखदायी साबित हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना से 15 हजार से अधिक मौते हो चुकी हैं। गांवों में अचानक हो रही मौतों और स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर जांच कर रही है तो इससे मरीज सामने में आ रहे है। यहां सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) टीम के अलावा आशा वर्कर भी एंटीजन टेस्ट कर रही हैं।
कोरोना की वैश्विक महामारी में संक्रमितों के उपचार में मेडिकल और आयुष किट रामबाण साबित हो रही है। एलोपैथ से लेकर आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी औषधियां होम आइसोलेट संक्रमितों को निशुल्क दी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेट और क्वारंटीन 90 फीसदी से अधिक संक्रमितों को मेडिकल किट दिया जा रहा है। जबकि आयुष विभाग की ओर से 13 अप्रैल से छह मई तक 25 दिनों में नौ लाख 18 हजार 577 लोगों को निशुल्क आयुष किट दी गई है।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी ने हाल ही में आयुष विभाग को निर्देशित किया था कि कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए नि:शुल्क मेडिकल किट के अलावा आयुष किट भी दी जाए।
अपर मुख्य सचिव आयुष प्रशांत त्रिवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर विभाग की ओर से लगातार होम आइसोलेशन में रहे रहे लोगों को किट का वितरण निशुल्क किया जा रहा है, इन दवाओं के सेवन से बड़ी संख्या में लोग घर पर ही उपचार कर स्वस्थ हो रहे हैं। इसके अलावा लोगों को इम्यूनिटी बूस्ट करने के योग आदि के टिप्स भी दिए जा रहे हैं।
आयुर्वेद सेवाएं के निदेशक प्रो. एसएन सिंह कहते हैं कि आयुष विभाग की ओर से दिए जा रहे किट संक्रमण को रोकने में सौ फीसदी कारगर हैं। ऐसा अभी तक कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है, जिन्हें दवाएं खाने के बाद भी गंभीर स्थिति हुई हो। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को 10 से 15 दिनों में आराम मिल जा रहा है। इसके अलावा लोगों को योग में अनुलोम-विलोम प्राणायम के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। किट में आयुष काढ़ा, संशमनी वटी, आयुष 64, अगस्तहरितकी और अणुतैल दिया जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, आयुष विभाग के आयुष कवच ऐप के माध्यम से सुबह आठ बजे से योगाभ्यास और शाम पांच बजे से आयुष संवाद जल्द शुरू होने वाला है। इसमें कोरोना संक्रमण से बचाव, रोकथाम और औषधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आयुष विभाग के 20 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल से भी ऐप के माध्यम से सवाल किया जा सकता है, जिसका जवाब विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे। आयुष ऐप को 20 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।