Covid Strain: दिल्ली में फिर आए कोरोना स्ट्रेन से संक्रमित 9 यात्री, जानें देश में कितने हैं नए वेरिएंट के मरीज

देश में ब्रिटेन से लौटे कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन (Corona Virus New Strain) से संक्रमित और 9 मरीजों की पुष्टि की गई है और इसके साथ ही भारत में इस वक्त इसके मरीजों की कुल संख्या 38 हो गई है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 4, 2021 6:39 PM IST

देश में ब्रिटेन से लौटे कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन (Corona Virus New Strain) से संक्रमित और 9 मरीजों की पुष्टि की गई है और इसके साथ ही भारत में इस वक्त इसके मरीजों की कुल संख्या 38 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी के एक ही प्रयोगशाला से सोमवार को इन नौ मामलों का पता लगा है। दिल्ली में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) ही वह प्रयोगशाला है, जहां से कोविड-19 के नए स्ट्रेन के आधे मामलों की पुष्टि हुई है।

नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) ने भी अब तक 8 मामलों की सूचना दी है। एनसीडीसी और आईजीआईबी ने अब तक कुल मिलाकर 38 मामलों में से 18 मामलों का पता लगाया है। इससे पहले, 1 जनवरी को नए स्ट्रेन से संक्रमित 4 नए मामलों की पुष्टि हुई है, उस वक्त देश में ऐसे मरीजों का आंकड़ा 29 था। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि इन सभी 38 मरीजों को नामित स्वास्थ्य सेवा केंद्र में सिंगल-रूम आइसोलेशन में रखा गया है और इनके संपर्क में आए लोगों की भी पहचान कर उन्हें क्वॉरंटाइन कर दिया गया है।

स्ट्रेन को लेकर गंभीर है स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इन हालात पर नजर रखी जा रही है और सतर्कता बढ़ाने, संक्रमण रोकने और जांच को बढ़ाने को लेकर, तथा नमूनों को INSACOJ प्रयोगशालाओं में भेजने के लगातार सलाह दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच लगभग 33 हजार लोग ब्रिटेन से भारत आ चुके हैं और अलग अलग एयरपोर्ट पर उतरकर वे अपने घरों तक पहुंचे। ऐसे में इनमें से अभी तक 114 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भारत के 10 अलग अलग प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं।

यूरोप और मिडिल ईस्ट के लिए बंद है हवाई यात्रा

कोरोना के नए स्ट्रेन की शुरुआत और इसके प्रसार को देखते हुए भारत सरकार ने यूरोप और मिडिल ईस्ट से हवाई यात्रा को बंद कर दिया है। यूरोप के डेनमार्क, ब्रिटेन, नीदरलैंड, स्वीडन, फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, स्विट्जरलैंड, कनाडा, जर्मनी, जापान, लेबनान जैसे कई देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन पाए जा चुके हैं।