Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कोरोना वायरस का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। देश से लेकर दुनियाभर में इस जानलेवा वायरस का प्रकोप जारी है। खबर है कि लंदन में कोरोना वायरस का 'नया वेरिएंट' पाया गया है जिसके चलते राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में वहां के स्वास्थ्य मंत्री मेट हैंकॉक का कहना है कि महामारी से बचाव के लिए बुधवार से राजधानी लंदन और साउथ ईस्ट इंग्लैंड के कुछ हिस्सों को टीयर थ्री में रखा जाएगा। जिससे वहा कठिन प्रतिबंध लगाया जा सकते हैं। सरकार का अंदाजा है कि कोरोना वायरस के 'नया वेरिएंट' के कारण राजधानी में इंफेक्शन और हॉस्पिटलाइजेशन के रेट्स तेजी से बढ़ेंगे।
वहां के स्वास्थ्य मंत्री मेट हैंकॉक का कहना है कि यह वक्त बिल्कुल भी लापरवाही बरतने का नहीं है। इस समय उनके पास राजधानी को टीयर थ्री में रखने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर सरकार, वैज्ञानिक और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन सभी को जानकारी दी गई है। सभी अपने अपने तरीके से स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं।
इंग्लैंड में टीयर थ्री प्रतिबंध का मतलब है कम्प्लीट लॉकडाउन। ऐसी स्थिति में लोगों को सिर्फ जरूरी कामों से बाहर निकलने की अनुमति होती है। इसके साथ ही कोई व्यक्ति ऐसे लोगों से भी नहीं मिल सकता है जो फील्ड का काम करते हों।