Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Corona Variant: WHO चीफ टेड्रोस ने बताए कोरोना वेरिएंट से बचने के 5 ​मंत्र, कोरोना से बचाव में करेंगे मदद

कोरोना वायरस के बाद कोरोना वेरिएंट (SARS- CoV-2 virus new mutant variant) पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) चीफ टेड्रोस अदनोम घेबियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने न्यू वेरिएंट से बचाव के लिए 5 टिप्स दी है।

Corona Variant: WHO चीफ टेड्रोस ने बताए कोरोना वेरिएंट से बचने के 5 ​मंत्र, कोरोना से बचाव में करेंगे मदद
Corona Variant: WHO चीफ टेड्रोस ने बताए कोरोना वेरिएंट से बचने के 5 ​मंत्र, कोरोना से बचाव में करेंगे मदद

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : January 12, 2021 11:31 AM IST

कोरोना वायरस के बाद कोरोना वेरिएंट (SARS- CoV-2 virus new mutant variant) पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा है। वर्तमान में भारत में कोरोना के न्यू वेरिएंट के कुल 96 मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) चीफ टेड्रोस अदनोम घेबियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने न्यू वेरिएंट से बचाव के लिए 5 टिप्स दी है। उनका यकीन है कि इन टिप्स को फॉलो कर कोरोना से बचा जा सकता है। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो 5 टिप्स-

1. जितना ज्यादा से ज्यादा संभव हो फिलिकल दूरी रखें

2. अपने कमरे को अच्छी तरह से वेंटिलेट रखें

Also Read

More News

3. मास्क पहनें

4. अपने हाथों को साफ रखें

5. जब आपको खांसी आए तो मुंह को अपने हाथ और कोहनी से कवर रखें, ताकि और को संक्रमण न हो

https://twitter.com/DrTedros/status/1348751307939708930

बहुत खतरनाक है नया वेरिएंट

रिपोर्ट बताती हैं कि कोरोना का नया वेरिएंट, कोरोना वायरस से काफी खतरनाक है। इसके म्‍यूटेशन से वायरस के उन हिस्‍सों में बदलाव हुआ है जो मानव कोशिकाओं पर सीधे असर डालने में सक्षम हैं। इसमें N501Y नाम का म्‍यूटेशन हुआ है, जो शरीर की कोशिकाओं को प्रभावित करता है। रिसर्च में यह कहा गया है कि कुछ म्‍यूटेशन की वजह से वायरस की इंसानी कोशिकाओं को संक्रमित करने की क्षमता बढ़ जाती है। इसके अलावा एक अन्‍य रिपोर्ट यह दावा भी किया गया था कि कोरोना का नया वेरिएंट, पहले वाले से 70 प्रतिशत अधिक खतरनाक है।

WHO ने किया दुनिया को खबरदार

ऐसा नहीं है कि कोरोना का नया वेरिएंट यूके से सिर्फ भारत में आया है। बल्कि यह कई देशो में अपने पैर पसार चुका है। ऐसे में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने दुनिया को खबरदार करते हुए कहा कि कोरोना वेरिएंट अब तक दुनिया के 41 देशों में दस्‍तक दे चुका है। गौरतलब है कि 14 दिसंबर को ब्रिटेन सरकार ने घोषणा की थी कि देश में एक नए कोरोना वायरस ने दस्‍तक दिया है। इस घोषणा के केवल 4 सप्‍ताह बाद ही इस वेरिएंट के मरीज 41 देशों में मिले। इस खबर के बाद कई मुल्‍कों ने ब्रिटेन की यात्रा को स्‍थगित कर दिया है। भारत में भी फिलहाल ब्रिटेन के लिए हवाई यात्रा बंद है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

स्ट्रेन को लेकर गंभीर है स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इन हालात पर नजर रखी जा रही है और सतर्कता बढ़ाने, संक्रमण रोकने और जांच को बढ़ाने को लेकर, तथा नमूनों को INSACOJ प्रयोगशालाओं में भेजने के लगातार सलाह दी जा रही है। साथ ही सरकार लोगों से यह अपील कर रही है कि वे कोरोना को लेकर सतर्क रहें और बचाव के सभी तरीके अपनाएं।