Corona Variant: कोरोना के नए स्‍ट्रेन से मचा बवाल, अब नोएडा आने वाले हर व्‍यक्ति की होगी RT-PCR जांच

कोरोना के नए वेरिएंट (Corona Variant) को लेकर गौतमबुद्धनगर में अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने विभागीय अफसरों को अलर्ट करते हुए कहा है कि ब्राजील और साउथ अफ्रीका से लौटने वाले लोगों की आरटी-पीसीआर जांच करें।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 18, 2021 9:18 AM IST

कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। देशभर में कोरोना के नए केसेज में कमी आने के साथ ही रिकवरी रेट भी काफी बढ़ गया है। लेकिन इसके साथ ही कोरोना के नए स्‍ट्रेन (Corona Variant) का खतरा अभी थमा नहीं है। भारत के साथ ही विदेशों में भी कोरोना का नया वेरिएंट अपना प्रकोप बनाए हुए है। हालात ये है कि कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन को लेकर सरकार ने कमर कस ली है। जिसके चलते अब ब्राजील और साउथ अफ्रीका से नोएडा आने वाले लोगों की RT-PCR जांच होगी। दरअसल कोरोना के नए वेरिएंट (Corona Variant) को लेकर गौतमबुद्धनगर में अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने विभागीय अफसरों को अलर्ट करते हुए कहा है कि ब्राजील और साउथ अफ्रीका से लौटने वाले लोगों की आरटी-पीसीआर जांच करें।

विदेश यात्रा से लौटने वाले हर व्‍यक्ति की होगी जांच

कोरोना के नए वेरिएंट को कंट्रोल करने के लिए सरकान काफी सर्तक है। ऐसे में अब जो भी विदेश यात्रा से लौटेगा उसकी आरटी-पीआर जांच जरूर होगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जीनोम सिक्वेसिंग से कोरोना का नया स्ट्रेन (Corona Variant) पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग नमूना भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) दिल्ली भेजेगा। इसके आधार पर फिर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

corona virus

नोएडा में मिला चुका है कोरोना का नया वेरिएंट

नोएडा में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सरकार इसलिए भी सर्तक है क्‍योंकि यहां कोरोना के नए वेरिएंट का एक मामला आ चुका है। 30 दिसंबर को सेक्टर-50 स्थित एक सोसायटी में 33 वर्षीय महिला में कोरोना का नया वेरिएंट (Corona Variant) पाया गया था। ऐसे में यहां और नए मामले न आए और स्ट्रेन के फैलाव को कंट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब ऐसे लोगों की लिस्‍ट बना रहा है जो बाहर से आए हैं। इनकी पहचान कर जांच की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऐसा भी हो सकता है कि विदेश से लौटे जिन लोगों की जांच एक बार हो चुकी है उनकी दोबारा जांच हो।

कर्नाटक में भी अनिवार्य हुआ RT-PCR टेस्‍ट

बीते मंगलवार को कनार्टक सरकार ने भी ब्राजील और साउथ अफ्रीका से राज्‍य में आने वाले हर व्‍यक्ति के लिए RT-PCR टेस्‍ट और 14 दिन का क्‍वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है। सरकार के अनुसार इस बात से फर्क नहीं पड़ेगा कि व्‍यक्ति का कोविड-19 वेक्‍सीनेशन स्‍टेटस क्‍या है। विदेश से आने वाले हर व्‍यक्ति को RT-PCR टेस्‍ट कराना होगा। इसके साथ ही केरल से आने वाले हर व्‍यक्ति को भी RT-PCR टेस्‍ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखनी होगी। ये रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source