Corona Vaccine Guidelines: कोविशिल्‍ड से कोवैक्‍सीन और मॉर्डना तक, जानिए सभी वैक्‍सीन की कितनी और रजिस्ट्रेशन का तरीका

भारत सरकार ने दो कोरोना वैक्‍सीन कोविशिल्‍ड (Covishield) और कोवैक्‍सीन (Covaxin) को मंजूरी दे दी है, जिनका टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू होगा। आइए जानते हैं किस वैक्‍सीन की कीमत कितनी होगी।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 14, 2021 3:12 PM IST

लंबे समय के बाद कोरोना के मामलों (Corona Cases) में कमी देखी जा रही है। इसके साथ ही दुनियाभर में कई देशों में कोरोना वैक्‍सीन भी बनकर लगभग तैयार हो चुकी हैं। अगर हमारे देश भारत की बात करें तो सरकार ने दो वैक्‍सीन कोविशिल्‍ड (Covishield) और कोवैक्‍सीन (Covaxin) को मंजूरी दे दी है, जिनका टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू होगा। वैक्‍सीन तो लॉन्‍च हो रही है लेकिन लोगों के मन में कोरोना वैक्‍सीन को लेकर कई तरह के सवाल हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर किस वैक्‍सीन की कीमत कितनी होगी और इसे लेने का तरीका क्‍या होगा। अगर आप भी इन सवालों के जवाब जाना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। आइए जानते हैं कोरोना वैक्‍सीन के बारे में सबकुछ-

जानिए किस वैक्‍सीन की कितनी होगी कीमत

1- कोविशिल्‍ड (Covishield)

200रु प्रति डोज (शुरू के 100 मिलियन डोज की कीमत) इसके बाद प्राइवेट आउटलेट में इसकी कीमत 1000रु प्रति डोज होगी

2- कोवैक्‍सीन (Covaxin)

206रु प्रति डोज

3- फिजर बायोटेक (Pfizer-BioNTech)

1,431रु प्रति डोज

4- मॉर्डना (Moderna)

2,348रु से 2,715रु प्रति डोज

5- सिनोफॉर्म (Sinopharm)

5,650रु से कम होगी प्रति डोज

6- सिनोवैक बायोटेक (Sinovac Biotech)

1,027रु प्रति डोज

7- नोवावैक्‍स (Novavax)

1,114रु प्रति डोज

8- गामाले सेंटर (Gamaleya Centre)

734रु से कम होगी प्रति डोज

9- जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson and Johnson)

734रु से कम होगी प्रति डोज

सरकार के लिए समान रहेगी कोवैक्‍सीन (Covaxin) और कोविशिल्‍ड (Covishield) की कीमत

भारत ने दोनों अप्रूव वैक्‍सीन, सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशिल्‍ड और भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन को खरीद लिया है। सरकार को इन दोनों ही वैक्‍सीन की कीमत लगभग समान ही पड़ी है।

फिलहाल सरकार ने कोविशिल्‍ड की 110 लाख डोज और कोवैक्सीन की 38 लाख डोज का ऑर्डर दिया है। इनमें से 12 लाख डोज भारत सरकार को मुफ्त दी जाएंगी। ऐसे में वैक्सीन की औसत कीमत 206 रुपये प्रति डोज (टैक्स छोड़कर) होगी।

कितने तापमान पर रखनी होगी वैक्‍सीन?

फाइजर द्वारा विकसित वैक्सीन के अलावा, अन्य सभी वैक्‍सीन को 2-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जाएगा। जबकि फाइजर की वैक्‍सीन को माइनस 70 डिग्री सेल्सियस minus 70 degrees Celsius पर स्टोर करने की जरूरत होगी।

कोविन (Co-Win) पर करना होगा रजिस्ट्रेशन

क्‍योंकि भारत में 16 जनवरी से कोविशिल्‍ड वैक्‍सीन का टीकाकरण शुरू होने वाला है इसलिए फिलहाल इसे लेने की जानकारी ही मिली है। कोविशिल्‍ड वैक्सीन को लेने के लिए कोविन (Co-Win) प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। क्योंकि ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कोई सुविधा नहीं होगी। इसके साथ ही इस पोर्टल के जरिए वैक्सीन को देश के हर जिले तक पहुंचाने और उसकी लाइव ट्रैकिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा।

क्या कोरोना से रिकवर हो चुके लोगों को भी लेनी होगी वैक्सीन?

जी हां, एक्‍सपर्ट कहते हैं कि कोरोना से रिकवर हो चुके लोगों को भी वैक्‍सीन लेने की जरूरत होगी। जॉन्स हॉपकिन्स संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमेश अदलजा कहते हैं कि कोरोना से ठीक होने के बाद व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है ऐसे में उनके दोबारा बीमार होने की संभावना रहती है। इसलिए अपने बचाव के लिए व्यक्ति को वैक्सीन लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source