
Also Read
उत्तर कोरिया भी बना रहा कोरोना वैक्सीन, शुरू किया क्लिनिकल ट्रायल।
North Korea Corona Vaccine in Hindi: देश-विदेश में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 (Covid-19) मामलों की कुल संख्या 1.4 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 601,000 से अधिक हो गई है। भारत में कोरोना के कुल मामले 10,38,716 हो गए हैं। भारत कोरोना के मामले में विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है, जबकि अमेरिका प्रथम और ब्राजील दूसरे स्थान पर है। भारत में पिछले 24 घंटे में नोवेल कोरोनावायरस (कोविड-19) के सर्वाधिक 34,884 मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 671 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में कुल 26,273 मौतें अब तक हो चुकी हैं। वहीं, अमेरिका में लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में 70,000 से अधिक कोरोनावायरस के नए मामले सामने आए हैं।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार, अमेरिका में कोविड -19 मामलों की संख्या शुक्रवार को 36 लाख का आंकड़ा पार कर गई। देश में कोविड-19 के मामले 3,604,408 हो गए हैं। दुनियाभर में 100 से भी ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीन बनाए जा रहे हैं। अमेरिका, चीन, भारत, रूस, ब्रिटेन आदि कोरोना वैक्सीन बनाने के पहले, दूसरे स्टेज को सफलता पूर्वक पार कर चुके हैं। रूस और ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने तो ह्यूमन ट्रायल को भी सफलता पूर्वक पार कर लिया है।
इधर, खबर आ रही है कि विनाशकारी हथियारों का शौकीन उत्तर कोरिया (North Korea) भी कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुट गया है। उत्तर कोरिया (north korea corona vaccine) ने यह दावा कर दुनिया को चौंका दिया कि वह भी कोरोनावायरस की वैक्सीन बना रहा है। उसके वैज्ञानिक क्लिनिकल ट्रायल भी शुरू कर चुके हैं। हालांकि, इस देश में आज तक कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। स्टेट कमीशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है।
उत्तर कोरिया (North Korea) ने कहा है कि वह अपने बूते कोरोनावायरस की वैक्सीन (North Korea is developing corona vaccine) तैयार कर रहा है। देश के 'साइंस रिसर्च काउंसिल' ने शनिवार को यह दावा किया। दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप ने बताया कि उत्तर कोरिया की 'कमीशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी' द्वारा संचालित वेबसाइट मिरे पर पोस्ट एक रिपोर्ट के मुताबिक, कमीशन के वैज्ञानिक कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 vaccine in hindi) तैयार करने के लिए फिलहाल क्लिनिकल ट्रायल कर रहे हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वैक्सीन (Vaccine in hindi) उत्तर कोरिया के चिकित्सा अकादमी के तहत एक चिकित्सा जीव विज्ञान संस्थान द्वारा एंजियोटेंसिन-परिवर्तित एंजाइम 2 (एसीई2) का इस्तेमाल करके किया जा रहा है। उत्तर कोरिया ने दावा किया कि उसने पशु परीक्षण के माध्यम से अपने टीकाकरण की प्रतिरक्षा और सुरक्षा की पुष्टि की है और इस महीने से नैदानिक परीक्षण (Clinical trial ) शुरू हो गए हैं।
ये दो देश पहुंचे कोराना वैक्सीन के अंतिम चरण में, ह्यूमन ट्रायल भी सफल