Corona Vaccine: भारत में 210रु ​में मिलेगी Covishield वैक्सीन, आप तक ऐसे पहुंचेगी इसकी डोज

कोवीशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) लोगों को मिलने वाली है ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल था कि आखिर इस वैक्सीन की कीमत कितनी होगी? तो आपको बता दें कि कोवीशील्ड वैक्सीन की एक डोज की कीमत मात्र 210रुपये होगी।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 14, 2021 3:16 PM IST

जानलेवा वायरस; कोरोना के खिलाफ आखिरकार वैक्सीन (Coron Vaccine) आ ही गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा की थी कि भारत में 16 जनवरी से कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। भारत की दो वैक्सीन कोवीशील्ड (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) को इसके लिए मंजूरी मिली है लेकिन देसी वैक्सीन कोवैक्सीन को भारत में सीमित आपातकालीन उपयोगी की मंजूरी मिली है। क्योंकि कोवीशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) लोगों को मिलने वाली है ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल था कि आखिर इस वैक्सीन की कीमत कितनी होगी? तो आपको बता दें कि कोवीशील्ड वैक्सीन की एक डोज की कीमत मात्र 210रुपये होगी। सरकार ने इसके लिए सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को 1.10 करोड़ डोज का ऑर्डर भी दे दिया है। सरकारी कंपनी एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से यह ऑर्डर दिया है।

ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन कोवीशील्ड (Oxford University and AstraZeneca Covid Vaccine Covishield) के एक डोज की कीमत भारत में 210 रुपये होगा। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, वैक्सीन की कीमत 210रु में माल एवं सेवा कर (GST) भी शामिल है। जबकि केंद्र सरकार ने यह भी कहा था कि प्राथमिकता सूची के लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाई जाएगी।

पहले 60 जगहों पर पहुंचाई जाएगी कोवीशील्ड वैक्सीन

सूत्रों के अनुसार दिए हुए ऑर्डर में वैक्सीन आ जाने के बाद कोवीशील्ड वैक्सीन को सबसे पहले 60 जगहों पर पहुंचाया जाएगा। उसके बाद इसे देश के अन्य भागों में पहुंचाया जाएगा। सीरम प्रॉडक्शन के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है। वहीं देसी कोवैक्सीन (Covaxin) की बात करें तो इसे भारत में सीमित आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मिली है। कोवैक्सीन को देश की दवा निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की मदद से विकसित किया है। खबर है कि फिलहाल कोवैक्सीन पर मिटिंग चल रही है और स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द ही कोवैक्सीन की खरीदारी का भी ऑर्डर देने वाला है।

कोविन (Co-Win) पर करना होगा रजिस्ट्रेशन

जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि भारत में 16 जनवरी से कोरोना के खिलाफ वैक्सीन दी जाएगी। लेकिन लोगों के मन में यह सवाल भी जरूर आ रहा होगा कि आखिर इस वैक्सीन को लेने के लिए कैसे अप्लाई करना होगा। तो बता दें कि वैक्सीन के लिए कोविन (Co-Win) प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। क्योंकि ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कोई सुविधा नहीं होगी। इसके साथ ही इस पोर्टल के जरिए वैक्सीन को देश के हर जिले तक पहुंचाने और उसकी लाइव ट्रैकिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा।