
... Read More
Written By: Anshumala | Published : July 24, 2020 9:08 AM IST
10 अगस्त से पहले बाजार में मिल सकती है कोरोना वैक्सीन, COVID-19 पेशेंट से पहले इन्हें मिलेगी वैक्सीन
Corona vaccine update latest: विश्व के कई देशों के साथ ही भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus in india) के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ दिनों पहले जहां भारत में 24 घंटे में 25 हजारा कोरोना के मामले सामने आ रहे थे, वहीं यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 45 हजार पहुंच गया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि देश की स्थिति अभी और भी खराब होने वाली है। अब लोगों को इंतजार है सिर्फ कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) की ही। 100 से भी अधिक देश इस समय कोविड-19 महामारी के खिलाफ कारगर टीका (Vaccine in hindi) बना रहे हैं।
अब तक दो-तीन देश ह्यूमन ट्रायल तक पहुंच चुके हैं, जिसमें रूस, ब्रिटने की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, भारत की कोवैक्सीन (COVAXIN) भी आगे है। भारत से एक और अच्छी खबर यह आ रही है कि दवा कंपनी सिप्ला जल्द ही कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए फेविपिराविर दवा (Favipiravir in hindi) लॉन्च कर सकती है। इसका ट्रायल जापान में हुआ है। बताया जा रहा है कि इस दवा से जापान के कई माइल्ड से मॉडरेट कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) इसे सिर्फ एमरजेंसी में गंभीर मरीजों को देने की बात कर रही है। फेविपिराविर दवा को काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ने डेवलप किया है।
ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford university) और एस्ट्राजेनेका कपंनी (AstraZeneca) की कोरोनावायरस की वैक्सीन पहले और दूसरे स्टेज के ह्यूमन ट्रायल में सफल रही है। अब इसका तीसरा और आखिरी चरण का ह्यूमन ट्रायल (Vaccine human trial) शुरू होने वाला है। इस वैक्सीन का निर्माण भारत में सेरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा। इस कंपनी को उम्मीद है कि इस साल अक्टूबर या नवंबर महीने तक कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine update latest in hindi) तैयार हो जाएगी। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के इस वैक्सीन का अगला टेस्टिंग भारत में बड़े स्तर पर अगस्त में शुरू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
खबर है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार की गई कोरोना वैक्सीन 'कैंडिडेट' का भारत में भी ट्रायल शुरू (Corona vaccine update latest) हो सकता है। संभवत: अगस्त महीने के अंत में इसका इंसानों पर ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए लगभग 5000 वॉलंटियर्स को मुंबई और पुणे से चुना जाएगा।
98.3 फीसदी तक कोरोनावायरस का खात्मा कर सकता है ये माउथ स्प्रे, स्वीडिश कंपनी का दावा
भारत की कंपनी भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई कोरोनावैक्सीन कोवैक्सिन (COVAXIN) का पहला ह्यूमन ट्रायल पूरा हो चुका है। एम्स में बुधवार को 12 लोगों पर स्क्रीनिंग की गई। यह एक स्वदेसी वैक्सीन है और तीन फेज के टेस्टिंग के बाद वैक्सीन संभवत: बाजार में आम लोगों के लिए आ जाएगी। पहले फेज में 375 लोगों पर टेस्टिंग की जाएगी, जिसमें 100 लोगों पर परीक्षण एम्स में होगा। बाकी 275 वॉलंटियर्स को कोवैक्सिन की डोज दी जाएगी। उसके बाद इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल 6 महीने में 3 स्टेजों में पूरा होने की संभावना है।
कोरोना के इलाज में इस्तेमाल हो रही दवा रेमडेसिवीर के बिल में अटैच होगा रोगी और अस्पताल का रिकॉर्ड
दिल्ली AIIMS में आज से होगा कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल, जानिए इससे जुड़ी 5 बड़ी बातें