
Also Read
भारत को कोरोना वैक्सीन तैयार करने में मिली दूसरी सफलता, 'जायडस' वैक्सीन को ह्यूमन टेस्ट के लिए डीसीजीआई से मिली अनुमति।
Corona Vaccine Update in India: कोरोना महामारी से बचाव के लिए दुनिया भर के कई देशों में वैक्सीन बनाई जा रही है। भारत ने भी वैक्सीन बनाने में दूसरी बार बड़ी सफलता हासिल कर ली है। इससे पहले हैदराबाद की भारत बायोटेक कंपनी ने ‘कोवैक्सीन’ तैयार करने की बात कही है, जिसका ह्यूमन ट्रायल 7 जुलाई से शुरू होने वाला है। खबर आ रही है कि अहमदाबाद की जाइडस कैडिला कंपनी (Zydus Cadila Healthcare Ltd) ने भी एक वैक्सीन तैयार कर ली है, जिसे डीसीजीआई (Drug Controller General of India) ने ह्यूमन टेस्ट के लिए इजाजत दे दी।
कोविड-19 (जायकोव-डी) के लिए जायडस वैक्सीन ने प्री-क्लीनिकल डेवलपमेंट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब इसका मानव पर परीक्षण शुरू (Coronavirus Vaccine India Latest News) करने की अनुमति भी मिल गई है। कंपनी के एक बयान में कहा गया है, इस वैक्सीन को जानवरों की कई प्रजातियों के लिए इम्युनोजेनिक पाया गया है। जानवरों पर हुए अध्ययन में जो एंटीबॉडी बनी हैं, वे वाइल्ड टाइप के वायरस को पूरी तरह से बेअसर करने में सक्षम हैं। अब कंपनी की जुलाई, 2020 में ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने की योजना है।
वैश्विक दवा कंपनी जाइडस ने घोषणा की है कि उसका कोविड-19 के लिए प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन उम्मीदवार (जायकोव-डी) पूरी तरह से देश में ही विकसित हुआ है। इसे कंपनी ने अहमदाबाद में अपने वैक्सीन प्रौद्योगिकी केंद्र में विकसित किया है। अब इसे ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से फेज 1/फेस 2 के ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की अनुमति मिल गई है। (Corona Vaccine Update in India in hindi)
कोरोना से अब निपटेगी ‘कोवैक्सीन’, भारत बायोटेक ने तैयार किया टीका, 7 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल