
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 30, 2020 1:27 PM IST
भोपाल का जीएमसी भी कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए तैयार।
Corona Vaccine Trial in GMC Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज भी कोरोना वैक्सीन के ट्रायल (Corona Vaccine Trial in Bhopal) के लिए पूरी तरह तैयार है। राजधानी के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। लोगों को इस वैक्सीन का डोज दिया जा रहा है। वहीं भोपाल का गांधी मेडिकल कॉलेज (Gandhi Medical College) भी वैक्सीन के ट्रायल के लिए तैयार है। यहां आईसीएमआर (ICMR) की गाइडलाइन के मुताबिक, सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
भोपाल (Coronavirus in Bhopal) के संभागायुक्त कवींद्र कियावत ने जीएमसी का जायजा लिया। यहां के परिसर में नव निर्मित लायब्रेरी भवन को वैक्सीन (Corona vaccine) के ट्रायल का केंद्र बनाया गया है। सेंटर की व्यवस्थाओं का एक वीडियो आईसीएमआर को भेजा जाएगा।
कियावत ने बताया कि बायोटेक द्वारा प्रायोजित इस वैक्सीन ट्रायल ( Vaccine Trial) के लिए सैद्धान्तिक स्वीकृति हो गई है और बायोटेक के प्रतिनिधि द्वारा बताई गई व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया। अब कभी भी ट्रायल प्रारम्भ किया जा सकता है। सेंटर में आगन्तुक कक्ष, पंजीयन, परीक्षण, काउंसिल, वैक्सीन स्टोर, वेक्सिनेशन कक्ष, रिकॉर्ड रूम आदि अलग-अलग बनाये गए है।