
... Read More
Written By: Anshumala | Published : April 8, 2021 6:50 PM IST
मॉर्डना वैक्सीन के अधिक साइड इफेक्ट्स : शोध
Corona Vaccine Side Effects: हाल ही में हुए एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि फाइजर/बायोएनटेक वैक्सीन (Pfizer-BioNTech Vaccine) की खुराक लेने वाले लोगों की तुलना में मॉडर्ना वैक्सीन लेने वालों में साइड एफेक्ट्स अधिक देखने को मिले हैं। इस स्टडी को जामा जर्नल में प्रकाशित किया गया है। स्टडी में सामने आई इस रिपोर्ट का विश्लेषण किया गया, जिसे सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के प्रोग्राम वी-सेव की तरफ से एकत्रित किया गया था। वी-सेव प्रोग्राम में वैक्सीन लेने वाले लोगों में नजर आने वाले साइड इफेक्ट्स (Corona vaccine side effects in Hindi) के होने का पता लगाया जाता है।
प्रोग्राम वी-सेव में लगभग 3,643,918 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इन सभी लोगों को 21 फरवरी से पहले वेक्सीन की पहली डोज दी गई थी। उसके बाद सात दिनों के अंदर सेहत से संबंधित पहले सर्वेक्षण को पूरा कर लिया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल लगभग 1,920,872 प्रतिभागियों में टीके की दूसरी खुराक प्रशासित किए जाने की बात कही गई और इसके सात दिनों के बाद दूसरे सर्वेक्षण का काम भी खत्म कर लिया गया।
70 फीसदी प्रतिभागियों को वैक्सीनेशन के बाद कई तरह के साइड एफेक्ट्स नजर आए, जिसमें सूजन, दर्द आदि की शिकायत की और कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्हें थकान या ठंड लगने की समस्या से जूझना पड़ा।
शोधकर्ताओं ने कहा, "जिन लोगों ने मॉर्डना वैक्सीन लगवाई थी, उनमें अधिक प्रतिक्रिया देखी गई। ऐसा फाइजर-बायोनएनटेक लेने वालों में देखने को नहीं मिला। दूसरा डोज लेने के बाद और भी अधिक साइड एफेक्ट्स नजर आए।" मॉर्डना वैक्सीन लेने वालों में साइड इफेक्ट (Moderna Vaccine side effects) होने की संभावना अधिक देखी गई। लगभग 73 प्रतिशत लोगों में कुछ न कुछ वैक्सीन के रिएक्शन नजर आए, जबकि फाइजर/बायोएनटेक लेने वालों में यह आंकड़ा 65 फीसदी रहा।
स्रोत: (IANS Hindi)