Corona Vaccine: चीनी कंपनी सिनोवैक बायोटेक का दावा, कोरोना वैक्सीन के शुरुआती परिणाम आए पॉजिटिव, जल्द पा सकेंगे खतरनाक वायरस पर काबू

Corona vaccine latest news: चीनी कंपनी ने दावा किया है उन्हें कोविड-19 वैक्सीन बनाने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस वैक्सीन का नाम 'कोरोनावैक' (CoronaVac Vaccine) है, जिसके पहले और दूसरे चरण के क्लिनिकल टेस्ट के शुरुआती परिणाम पॉजिटिव आए हैं। कंपनी का कहना है कि यदि परिणाम आगे भी पॉजिटिव आए, तो बहुत जल्द दुनिया को कोरोना की वैक्सीन मिल जाएगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 15, 2020 3:03 PM IST

Corona vaccine latest news: कोरोनावायरस से बचाव के लिए आए दिन कोई ना कोई देश वैक्सीन बनाने का दावा करता है। चीन ने एक बार फिर से वैक्सीन तैयार कर लेने की बात कही है। चीनी कंपनी ‘सिनोवैक बायोटेक’ (Chinese company Synovac Biotech) का कहना है कि उन्होंने कोविड-19 से बचाव के टीका बनाने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस वैक्सीन का नाम 'कोरोनावैक' (CoronaVac Vaccine) रखा है, जिसके पहले और दूसरे चरण के क्लिनिकल टेस्ट के शुरुआत परिणाम पॉजिटिव आए हैं। कंपनी का कहना है कि यदि इसी तरह परिणाम आगे भी पॉजिटिव आए, तो बहुत जल्द दुनिया को कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine latest news) मिल जाएगी और इस खतरनाक वायरस पर काबू पाना आसान हो जाएगा।

क्या कहना है कंपनी का

सिनोवैक बायोटेक (Sinovac Biotech) बीजिंग में स्थित है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि इस वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के क्लिनिकल टेस्ट के पॉजिटिव रिजल्ट ने उम्मीद की किरण जगाई है। यह वैक्सीन व्यक्ति के इम्यून सिस्टम को पहले से और भी ज्यादा मजबूत बना देगा। इस वैक्सीन का परीक्षण करने के लिए 18 से 59 वर्ष के कुल 743 हेल्दी स्वस्थ स्वयंसेवियों (Healthy volunteers) ने अपना नामांकन कराया था। इन 743 लोगों में से कुल 143 पहले और बाकी के 600 लोग दूसरे चरण में शामिल थे।

WHO new guidelines for mask : फेस मास्क संबंधित डब्लूएचओ ने दिए नए सुझाव और दिशा निर्देश, जरूर करें फॉलो

लोगों पर नहीं दिखा कोई साइड एफेक्ट

इन लोगों को जांच के समय दो इंजेक्शन दिए गए। उसके बाद 14 दिनों तक यह गौर किया गया कि कहीं उनमें इस वैक्सीन (Corona vaccine latest news) का कोई साइड एफेक्ट तो नहीं हुआ है। पर वे सभी लोग स्वस्थ थे। उनमें किसी भी तरह का कोई दुष्प्रभाव (Side effect) नहीं देखे गए। कंपनी को पूरा विश्वास है कि बहुत जल्द दूसरे चरण की रिपोर्ट के बाद तीसरे चरण के लिए क्लिनिकल अध्ययन का प्रोटोकॉल चीन के राष्ट्रीय चिकित्सा उत्पाद प्रशासन (National Medical Products Administration) को सौंप दिया जाएगा।

सिनोवैक के अध्यक्ष और सीईओ वेइदोंग यिन का कहना है कि पहले और दूसरे चरण में हुए अध्ययन से पता चलता है कि यह कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ सकती है। पहले और दूसरे चरण के क्लिनिकल रिजल्ट पॉजिटिव आना हमारे लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। उम्मीद है कि बहुत जल्द यह वैक्सीन 'कोरोनावैक' (CoronaVac Vaccine) कोविड-19 (Covid-19) के खिलाफ लड़ाई में इस्तेमाल किया जाने लगेगा।

Coronavirus Test : कोरोनावायरस टेस्ट पर शोधकर्ताओं ने कहा, जांच कराने में जल्दबाजी दिखाई तो गलत आ सकती है रिपोर्ट

Coronavirus Vaccine: चीन में बनी कोरोनावायरस वैक्सीन पाइकोवैक बंदरों पर प्रभावी, शरीर में जाते ही एंटीबॉडी का होता है निर्माण

एंटीवायरल दवा रेमडेसिवीर का प्रभाव कोरोना संक्रमित लंगूरों पर दिखा पॉजिटिव, शुरू हुआ संक्रमित मरीजों पर भी दवा का परीक्षण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source