
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 28, 2021 4:38 PM IST
अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है जिसमें यह कहा गया हो कि बच्चो को कौन सी वैक्सीन लगने वाली है।
COVID-19 Vaccine For Children: हमारे देश में 18 साल उम्र के कम के बच्चों को छोड़कर सभी को कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो चुकी है। लेकिन बच्चे भी तेजी से संक्रमण के शिकार हो रहे हैं इसलिए सब ये जानना चाहते हैं आखिर बच्चों को कोरोना वैक्सीन कब से लगेगी? तो बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने भाजपा के संसदीय दल की बैठक के दौरान कहा है कि बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगनी जल्द ही शुरू होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी मौजूद थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त या सितंबर महीने से बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। इससे पहले एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा था कि सितंबर तक बच्चों के लिए वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।
क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर आने की काफी संभावनाएं और बच्चों के स्कूल भी खुल सकते हैं इसलिए उन्हें कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन लगाना बहुत जरूरी है। कुछ समय पहले डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा था कि बच्चों का टीकाकरण जल्द शुरू होगा। डॉक्टर गुलेरिया का यह बयान उन अभिभावकों के लिए सुकून भरा है जिनके घर में छोटे बच्चे हैं और तीसरी लहर को लेकर भयभीत हैं। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार जितनी तेजी से वैक्सीनेशन प्रक्रिया को पूरा करेगी उतनी ही तेजी से कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा।
https://twitter.com/AHindinews/status/1418488055363629057
बच्चों के लिए खास वैक्सीन जायडस तैयार हो रही है जिसकी खुराक बच्चों को दी जाएगी। कुछ समय पहले नेशनल एक्सपर्ट् ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन के हेड डॉक्टर एनके अरोड़ा ने कहा था कि 12-18 साल के बच्चों को सिंतबर से जायडस वैक्सीन (Zydus Vaccine For Children) लगनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि आने वाले कुछ हफ्तों में वैक्सीन का एमरजेंसी प्रयोग किया जाएगा। क्या है जायडस शॉट? (What Is Zydus vaccine/Shots) बता दें कि जायडस कैडिला अहमदाबाद की दवा कंपनी है, जो इस वैक्सीन को बना रही है। जायडस की वैक्सीन भारत में लगाई जाने वाली चौथी वैक्सीन हो सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है जिसमें यह कहा गया हो कि बच्चो को कौन सी वैक्सीन लगने वाली है।