
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : February 7, 2021 9:09 AM IST
देशभर में मार्च महीने से 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू होगी।
कोरोना वायरस को हराने में हमारे देश ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सरकार से लेकर जनता तक, कोरोना को हराने में हर कोई एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। यही कारण है कि आज हमारे देश में कोरोना का कहर काफी कम हो गया है। वहीं, अगर कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine In India) के विषय में बात करें तो कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) के बाद देश में जल्द ही कोरोना के और भी टीके लॉन्च होने वाले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (Union Health Minister Harsh Vardhan Singh) सिंह का कहना है कि देश में कोरोना के खिलाफ 7 और वैक्सीन पर काम चल रहा है, जो ट्रायल खत्म होने के बाद जल्द ही लॉन्च होंंगी। हालांकि बाजार में वैक्सनी आने पर उन्होंने कहा "वैक्सीन मार्किट में कब तक उपलब्ध होगी इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। वक्त आने पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी। "
हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि कोरोना से जंग जीतने के लिए हमारा देश सिर्फ 2 वैक्सीन पर निर्भर नहीं रह सकता है। उन्होंने कहा "क्योंकि भारत एक बड़ा देश है इसलिए हमें कोरोना को पूरी तरह से खत्म करने के लिए और भी वैक्सीन की जरूरत होगी। देश के वैज्ञानिक और एक्सपर्ट लगातार वैक्सीन बनाने पर काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन की तरह जिन 7 और वैक्सीन पर काम चल रहा है वह जल्द बाजार में उपलब्ध होंगी।"
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि जिन अन्य 7 वैक्सीन पर काम चल रहा है कि वह अभी जिस पॉजीशन पर हैं तो बता दें कि फिलहाल सभी वैक्सीन अभी ट्रायल फेज में हैं। हर्षवर्धन के अनुसार जिन 7 वैक्सीन पर फिलहाल काम चल रहा है उनमें से 3 अभी ट्रायल फेज में हैं, 2 प्रि-क्लिनिकल स्टेज में हैं, 1 वैक्सीन फेज 1 स्टेज में हैं जबकि अन्य 1 वैक्सीन फेज 2 स्टेज में है। लेकिन ट्रायल खत्म होने के बाद देश में जल्द ही अन्य वैक्सीन (Corona Vaccine In India) भी लॉन्च होंगी। बता दें कि देशभर में मार्च महीने से 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू होगी।
कोरोना वैक्सीन लगाने के मामले में हमारा देश विश्वभर में रिकॉर्ड बना चुका है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक लगभग 55% हेल्थकेयर वर्कर्स को वैक्सीन लग चुकी है, जबकि लगभग 5% फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड की वैक्सीन लगाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, आज शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, 56,36,868 हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया है। इनमें से 3,70,693 लाभार्थी फ्रंटलाइन थे, जबकि शेष 52,66,175 हेल्थ वर्कर्स थे।
मंत्रालय के मुताबिक, हेल्थ केयर वर्कर्स का आंकड़ा कोविन ऐप पर पंजीकृत कुल संख्या का 54.7 फीसदी है, जबकि अब तक वैक्सीन लेने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या 4.5 प्रतिशत है। गौरतलब है कि हेल्थकेयर वर्कर्स का टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ, जबकि फ्रंटलाइन वर्कर्स को 2 फरवरी से टीका लगना शुरू हुआ था।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.