Corona Vaccine In India: 18 दिनों में 45% हेल्थ वर्कर लगा चुके हैं कोरोना वैक्‍सीन, भारत ने विश्‍वभर में बनाया रिकॉर्ड

हमारे देश में कोरोना वायरस (Corona Vaccine In India) के खिलाफ वैक्‍सीन अभियान के शुरू होने के 18 दिन बाद 45% हेल्थ वर्कर को कोरोना का टीका लग चुका है। बता दें कि इंडिया में फिलहाल सिर्फ हेल्‍थ वर्कर को ही वैक्‍सीन लगाई जा रही है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 4, 2021 9:37 AM IST

हमारे देश में कोरोना वायरस (Corona Vaccine In India) के खिलाफ वैक्‍सीन अभियान के शुरू होने के 18 दिन बाद 45% हेल्थ वर्कर को कोरोना का टीका लग चुका है। 16 जनवरी 2021 से देशभर में शुरू हुए कोरोना वैक्‍सीनेशन के बाद 2 फरवरी तक भारत में 4 मिलियन लोग कोरोना वैक्‍सीन लगवा चुके हैं। इतनी भारी मात्रा में लोगों को वैक्‍सीन लगाने के बाद भारत ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। अभी तक दुनिया के किसी भी देश में इतनी बड़ी संख्‍या में कोरोना वैक्‍सीन नहीं लगी है। बता दें कि इंडिया में फिलहाल सिर्फ हेल्‍थ वर्कर को ही वैक्‍सीन (Corona Vaccine In India) लगाई जा रही है।

बीते बुधवार को ही 2,48,662 लोगों को कोरोना की वैक्‍सीन लगी है। अगर भारत की यूएस (US) और यूके (UK) के साथ तुलना करें तो यूएस में 4 मिलियन लोगों को वैक्‍सीन लगने में 20 दिन लगे, तो यूके ने यह नंबर 39 दिनों में पूरा किया। भारत में अगर सबसे ज्‍यादा वैक्‍सीन लगने वाले राज्‍य की बात करें तो वो मध्‍य प्रदेश है। यहां 2 फरवरी तक सबसे ज्‍यादा यानि कि 69.4% हेल्‍थ वर्कर को कोरोना वैक्‍सीन लगी है। इसके बाद दूसरा नंबर राजस्‍थान का आता है। यहां 64.7% लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। जबबकि केंद्रशासित प्रदेश में सबसे ऊपर लक्ष्‍यद्वीप है। यहां 90 प्रतिशत हेल्‍थ वर्कर को कोरोना वैक्‍सीन लग चुकी है। कोरोना वैक्‍सीन लगने के मामले में सबसे बुरे हालात मनीपुर हैं। यहां अब तक केवल 10 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगी है।

corona vaccine

पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण नहीं हुई किसी की मौत

भारत में कोरोना का ग्राफ लगातार गिर रहा है। न सिर्फ कोरोना के एक्टिव मामलों में कमी आई है बल्कि कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा भी कम हो गया है। पिछले 24 घंटों में ही 13 राज्‍य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जहां कोरोना के कारण किसी की भी मौत नहीं हुई है। इनमें गोवा, ओडिशा, लक्षद्वीप, नागालैंड, त्रिपुरा, पुडुचेरी, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, लद्दाख, असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का भी कहना है कि कोविड-19 के मरीज स्वस्थ हो रहे हैं और मृत्यु दर में भी कमी आ रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं है जब पूरे देश में कोरोना के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा 0 हो जाएगा। इसके साथ ही यदि भारत में कोरोना की वैक्‍सीन फ्री होती है तो देश बहुत जल्‍द कोरोना मुक्‍त हो जाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source