
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 25, 2021 5:46 PM IST
इसके तहत अब 45 वर्ष की से अधिक आयु से अधिक सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
16 जनवरी से देशभर में शुरू हुए कोरोना वैक्सीन अभियान के तहत सिर्फ फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन दी जा रही थी। लेकिन अब सरकार ने इस नियमें फेरबदल करते हुए नई घोषणा कर दी है। 1 मार्च से देशभर में दूसरा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने वाला है। ऐसे में केंद्र सरकार के अनुसार 1 मार्च से यानि कि आगामी सोमवार से 60 साल की उम्र से ऊपर के व्यक्ति और 45 साल की उम्र से अधिक उम्र के (कोमोरबिडिटी से पीड़ित) व्यक्तियों को फ्री में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। हालांकि इसके लिए कुछ शर्ते हैं। सरकार के अनुसार दूसरे अभियान के तहत करीब 27 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जिसमें से 10 करोड़ ऐसे हैं जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोना का दूसरा अभियान शुरू होने के बाद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कोरोना का टीका पहुंच पाएगा।
हालांकि अभी सरकार की ओर से वो लिस्ट नहीं आई है जिसमें कोमोरबिडिटी के बारे में बताया हो। लेकिन सूत्र दावा कर रहे हैं कि आने वाले 2 दिनों में सरकार वो लिस्ट जारी कर देगी जिसमें बताया जाएगा कि कोमोरबिडिटी के तहत किन बीमारियों को गिना जा रहा है। लेकिन हार्ट, लंग्स, किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारियों के साथ ही डायबिटीज, अस्थमा, कैंसर और मेंटल व लर्निंग डिसएबिलिटी को इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें इम्यूनोसप्रेसेन्ट, मोरबिडली ओबेस और बोन मैरो या स्टेम सेल ट्रांसप्लॉंट भी शामिल हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : बच्चों को कब से लगेगी कोवैक्सीन की डोज? जानिए क्या कह रहा है भारत बायोटेक
बताया जा रहा है कि वैक्सीन लेने से पहले एक फॉर्म भरना होगा। जिस भी व्यक्ति की उम्र 45 वर्ष से अधिक होगी और उसे उपरोक्त बताई गई बीमारियों में से कोई भी एक बीमारी होगी तो उसे एक फॉर्म भरना होगा। ये फॉर्म सिंगल पेज का होगा। इसमें Yes/No यानि कि हां/ना का विकल्प होगा। मरीज को जो भी बीमारी होगी, उसके आगे टिक करना होगा। इसके बाद इस फॉर्म को जनरल फिजिशियन से साइन कराना होगा। उसके बाद वैक्सीन लेते वक्त इस फॉर्म को दिखाकर डोज दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : कोरोना संक्रमण रोकने में 92 प्रतिशत असरदार है फाइज़र की विवादित वैक्सीन, रिसर्च में खुलासा
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने कहा है कि कोरोना का टीका प्राइवेट और सरकारी दोनों अस्पतालों में लगाया जाएगा। सरकारी में ये टीका मुफ्त होगा जबकि प्राइवेट में इसके लिए 300 रुपये देने होंगे। हालांकि कौन कौन से अस्पतालों में ये टीका लगाया जाएगा इस बारे में फिलहाल डाटा उपलब्ध नहीं है।