Corona Vaccine for Children in India: भारत में बच्चों के लिए वैक्सीन ट्रायल्स को मिली मंज़ूरी, जल्द ही आ सकता है बच्चों के लिए भी कोरोना का टीका

मंगलवार को 2-18 आयु वर्ग के लिए एक्सपर्ट कमिटी ने भारत बायोटेक द्वारा बनाए जा रहे टीके कोवैक्सीन के  ट्रायल्स को मंज़ूरी दे दी। यह मंज़ूरी दूसरे और तीसरे चरण के लिए है। पहले चरण के ट्रायल्स के लिए मंज़ूरी पहले ही दी जा चुकी थी। (Corona Vaccine for Children in India)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 12, 2021 10:33 AM IST

Corona Vaccine for Children in India: कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत देश में जहां तीसरे चरण के टीकाकरण चल रहे हैं। वहीं,  हो सकता है कि भारत में जल्द ही 16 साल से कम उम्र के लोगों को भी कोविड-19 की वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) मिल सके। क्योंकि, भारत ने 2 साल से 18 साल तक के बच्चों के लिए वैक्सीन के ट्रायल (Vaccine Trial) को मंज़ूरी दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को 2-18 आयु वर्ग के लिए एक्सपर्ट कमिटी ने भारत बायोटेक (Bharat Biotech) द्वारा बनाए जा रहे टीके कोवैक्सीन (Covaxin) के ट्रायल्स को मंज़ूरी दे दी। (Corona Vaccine for Children in India in Hindi)

2-18 साल के बच्चों पर वैक्सीन ट्रायल को मिली मंज़ूरी

यह मंज़ूरी दूसरे (Second Phase) और तीसरे चरण (Third Phase) के लिए है। पहले चरण के ट्रायल्स के लिए मंज़ूरी पहले ही दी जा चुकी थी।  बता दें, यह ट्रायल्स एम्स दिल्ली (AIIMS Delhi), एम्स पटना एम्स (AIIMS Patna) और नागपुर स्थित मेडिट्रिना मेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट में होगें। इनके अलावा भी कुछ विशिष्ट और प्रमुख संस्थानों में ट्रायल्स के आयोजन की अनुमति दी जा चुकी है।

अमेरिका ने दी फाइज़र के वैक्सीन को अनुमति

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही अमेरिका की फूड नियामक संस्था फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन यानि एफडीए( FDA) ने 12-15 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन के इमरजेंसी यूज़ की अनुमति दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार यानि 10 मई को एफडीए ने फाइजर-बायोएनटेक की कोविड वैक्सीन को 12-15 वर्ष के आयु वर्ग के लिए आपातकाल में इस्तेमाल करने के लिए आवश्यक मंज़ूरी दे दी है। एफडीए की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि, महामारी के खिलाफ लड़ाई में यह एक महत्वपूर्ण निर्णय है। हमारी तरफ से 12-15 साल के बच्चों के लिए आपातकाल में फाइजर-बायोएनटेक कोविड-19 वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति दी जा रही है। (Corona Vaccine for Children)

ये भी पढ़ें-

Covid-19 Vaccine for Children: अब बच्चों को भी लगेगी कोविड वैक्सीन, अमेरिका में FDA ने Pfizer-BioNTech टीके के इमरजेंसी में इस्तेमाल को दी मंजूरी

Post Covid-19 Weakness: कोविड के बाद कमज़ोरी को दूर करेंगी ये डायट टिप्स और घरेलू नुस्खे , जिन्हें आज़माया अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने भी

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने बताया कैसे घरेलू नुस्खों के साथ किया कोरोना का सामना, सभी के काम आएंगी उनकी टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source