Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा, 6 महीने में आ जाएगी बच्चों के लिए वैक्सीन, जानें वैक्सीन का नाम

पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि वे बच्चों के लिए कोरोनावायरस वैक्सीन को लॉन्च करने वाले वाले हैं। संभवत: ये कोविड वैक्सीन 6 महीने में मार्केट में आ जाएगी।

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा, 6 महीने में आ जाएगी बच्चों के लिए वैक्सीन, जानें वैक्सीन का नाम
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा, 6 महीने में आ जाएगी बच्चों के लिए वैक्सीन, जानें वैक्सीन का नाम

Written by Anshumala |Published : December 14, 2021 8:16 PM IST

Corona Vaccine for Children in Hindi: पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने कहा है कि वे बच्चों के लिए कोरोनावायरस वैक्सीन को लॉन्च करने वाले वाले हैं। संभवत: ये कोविड वैक्सीन 6 महीने में मार्केट में आ जाएगी। इस वैक्सीन का नाम है कोवावैक्स (Covavax)। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूनावाला ने यह बात कही। फिलहाल कोवावैक्स वैक्सीन अभी ट्रायल में (Undertrial) है, जो तीन साल से लेकर उससे अधिक उम्र तक के बच्चों को पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करेगी। पूनावाला ने कहा, हमारे पास पर्याप्त डाटा हैं, जो यह दर्शाते हैं कि बच्चों पर यह टीका असरदायक होगा और इस खतरनाक संक्रामक बीमारी से उन्हें बचाएगा।

बच्चे नहीं हुए हैं गंभीर रूप से बीमार

उन्होंने कहा, बच्चों में अभी गंभीर बीमारी देखने को नहीं मिली है। ऐसे में उन्हें लेकर अभी बहुत अधिक डर और चिंता नहीं है। हम 6 महीने के अंदर कोरोना वैक्सीन को लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं, जो तीन वर्ष और उससे अधिक उम्र वाले बच्चों के लिए होगी। पूनावाल ने यह भी कहा कि देश में दो कंपनियां ऐसी हैं, जिनके पास पहले से ही लाइसेंस प्राप्त है। उनके टीके भी जल्द ही उपलब्ध हो जाएंगे। फिलहाल देश में सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की गई वैक्सीन कोविडशील्ड (Covishield) और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (COVAXIN) 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को लगाई जा रही है।

पेरेंट्स से कहा बच्चों को जरूर लगवाएं टीका

पूनावाला ने सभी पेरेंट्स से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। इसमें उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। ये वैक्सीन सुरक्षित साबित हुए हैं और काफी प्रभावी भी हैं। यदि आप अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाना चाहते हैं, तो सरकार की घोषणा का इंतजार करें और उसी अनुसार वैक्सीन लगवाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

ओमिक्रोन पर कितना प्रभावी होगा टीका

एसआईआई सीईओ पूनावाला ने आगे कहा, कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट पर इस वैक्सीन का कितना असर होगा यह कहना मुश्किल है, लेकिन अब तक कोरोनावायरस ने बच्चों को बुरी तरह से प्रभावित नहीं किया है। मुझे लगता है कि बच्चों का शरीर, कोशिकाएं और उनके फेफड़े जल्दी रिकवर होंगे।

About the Author

... Read More