Corona Vaccine: बिल्‍कुल कॉमन नहीं है कोरोना वैक्‍सीन के ये 5 साइड इफेक्‍ट, इनके दिखने पर हो जाएं गंभीर

हेल्‍थ मिनिस्‍ट्री (Health Ministry) के मुताबिक अब तक 3,81,305 लोग कोरोना की वैक्‍सीन ले चुके हैं और 580 लोगों में वैक्‍सीन के साइड इफेक्‍ट (Side Effect Of Vaccine) दिखे हैं। कोरोना की वैक्‍सीन लगवाने से पहले आपको इसे कॉमन और अनकॉमन साइड इफेक्‍ट के बारे में पता होना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 20, 2021 4:14 PM IST

कोरोना की वैक्‍सीन (Corona Vaccine) लगना 16 जनवरी से शुरू हो गया है। इस टीकाकरण अभियान से हर किसी की उम्‍मीदें बढ़ गई हैं। हेल्‍थ मिनिस्‍ट्री (Health Ministry) के मुताबिक अब तक 3,81,305 लोग कोरोना की वैक्‍सीन ले चुके हैं और 580 लोगों में वैक्‍सीन के साइड इफेक्‍ट (Side Effect Of Vaccine) दिखे हैं। कोरोना की वैक्‍सीन लगवाने से पहले आपको इसे कॉमन और अनकॉमन साइड इफेक्‍ट के बारे में पता होना चाहिए। तो आइए जानते हैं क्‍या हैं कोरोना वैक्‍सीन के कॉमन और अनकॉमन साइड इफेक्ट्स-

वैक्‍सीन के साइड इफेक्ट्स

लगभग हर वैक्‍सीन के कुछ न कुछ साइड इफेक्‍ट होते हैं। इसलिए जब भी कोई मरीज डॉक्‍टर के पास वैक्‍सीन लगाने जाता है तो डॉक्‍टर उसे पहले ही वैक्‍सीन के साइड इफेक्‍ट के बारे में जागरुक कर देता है। इसलिए कोरोना वैक्‍सीन से भी किसी तरह का साइड होना आश्‍चर्य की बात नहीं है।

कोरोना वैक्‍सीन के कॉमन साइड इफेक्ट्स

  • इंजेक्‍शन लगने वाली जगह पर लाल होना या दर्द होना
  • बुखार जैसा महसूस होना
  • शरीर में भारीपन लगना
  • थकाना होना
  • सिर में दर्द
  • ठंड लगना और बेचेनी होना
  • उल्‍टी होना या ऐसा मन करना
  • मसल्‍स पेन, बॉडी पेन और जोड़ों में दर्द
  • नाक का बहना, जुकाम होना
  • ये लक्षण 10 में से किसी 1 व्‍यक्ति में दिखते हैं।

कोरोना वैक्‍सीन के अनकॉमन साइड इफेक्ट्स

  • चक्‍कर आना
  • भूख न लगना
  • पेट में दर्द होना
  • हद से ज्‍यादा पसीना आना
  • स्किन में रैशेज आना या खुजली होना

Covid-19

Covaxin और Covishield कर चुकी हैं फैक्‍टशीट शेयर

बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute Of India) अपनी वैक्‍सीन कोविशील्‍ड और भारत बायोटेक (Bharat Biotech) अपनी कोरोना वैक्‍सीन Covaxin को लकेर फैक्टशीट जारी कर चुके हैं। दोनों ही वैक्‍सीन की फैक्‍टशीट लगभग समान है। जिसमें कहा गया है कि ब्‍लड से संबंधित रोगी, बुखार से पीडि़त, कोई ऐसा व्‍यक्ति जिसे एलर्जी है और वो दवा ले रहा है, गर्भवती, गर्भवती की प्‍लानिंग करने वाली और स्‍तनपान कराने वाली महिलाएं वैक्‍सीन लेने से बचें। क्‍योंकि इससे शरीर में रिएक्‍शन हो सकता है। जैसे कि शरीर में रैशेज होना, धड़कनों का तेज होना, सांस संबंधी समस्‍या और शरीर में सूजन की भी दिक्‍कत हो सकती है। हालांकि ऐसा होने की संभावना बहुत कम है, लेकिन ऐसा हो भी सकता है।